शहनाज गिल ने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी जान' से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। एक इंटरव्यू के दौरान शहनाज ने इस बात का खुलासा किया है कि एक्ट्रेस भविष्य में किस तरह की फिल्में करना चाहती हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
'बिग बॉस 13' फेम शहनाज गिल ने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी जान' से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इस फिल्म से भाईजान ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। इस बीच एक इंटरव्यू के दौरान शहनाज ने इस बात का खुलासा किया है कि एक्ट्रेस भविष्य में किस तरह की फिल्में करना चाहती हैं।
विज्ञापन
इस तरह फिल्में करना चाहती हैं शहनाज
एक मीडिया संस्थान को दिए गए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि वह इस तरह की फिल्में करना चाहती हैं, जिससे लोग रिलेट कर सकें। उन्होंने आगे कहा कि वह हर तरह का किरदार प्ले करना चाहती हैं। इसके बाद उन्होंने जानी मानी अभिनेत्री राधिका आप्टे का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें उनकी तरह फिल्में करनी हैं।
'किसी का भाई किसी की जान' की एक्ट्रेस के मुताबिक, राधिका काफी चुनौती भरे किरदार निभाती हैं, जिससे दर्शकों के बीच एक अदाकारा के रुप में उनकी अच्छी इमेज बनती है। वर्कफ्रंट की बात करें तो राधिका हाल ही में आई स्पाई कॉमेडी फिल्म 'मिसेज अंडरकवर' में नजर आई थीं। इस फिल्म को जी 5 पर रिलीज किया गया था।