बॉलीवुड इंडस्ट्री के 'बादशाह' शाहरुख खान के 25 वर्षीय टैलेंटेड बेटे आर्यन खान अपना एक लग्जरी स्ट्रीटवियर ब्रांड लॉन्च कर रहे हैं। बीते दिन इस ब्रांड के विज्ञापन का टीजर सामने आया, जिसे देखकर लोग इस पूरे एड के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हो उठे। वहीं, अब पूरा विज्ञापन जारी कर दिया गया है। क्लिप को देखकर साफ हो रहा है कि आर्यन खान ने ना सिर्फ इसका डायरेक्शन किया है, बल्कि कैमरे के सामने भी अपने बेहतरीन अंदाज से लोगों को दीवाना बनाते नजर आए हैं। पिता-बेटे को एक फ्रेम में देखना फैंस के लिए किसी विजुअल ट्रीट से कम नहीं है।
आर्यन खान का स्क्रीन डेब्यू
विज्ञापन की शुरुआत एक ब्लैकबोर्ड से हो रही है, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है मानो आर्यन खान अपने ब्रांड के लिए प्लानिंग कर रहे हैं, लेकिन आखिरी में वह निराश हो जाते हैं और बोर्ड पर रेड मार्क लगाकर आगे बढ़ जाते हैं। इसके बाद एंट्री होती है शाहरुख खान की जो रेड मार्क को क्रॉस का साइन दे देते हैं, जो आर्यन के ब्रांड का लोगो है। क्लिप से यह भी साफ हो रहा है कि ब्रांड की लॉन्चिंग 30 अप्रैल को होगी।
View this post on Instagram
A post shared by @dyavol.x
स्क्रीन पर जमी पिता-बेटे की जोड़ी
सोमवार को शाहरुख खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ब्रांड के विज्ञापन का टीजर जारी किया साथ ही यह खुलासा किया था कि यह पूरा एड 24 घंटे में रिलीज किया जाएगा। वहीं, अब इंतजार खत्म हो चुका है। विज्ञापन की क्लिप जारी हो चुकी है, जिसमें आर्यन खान भी स्क्रीन पर नजर आ रहे हैं। इसे देखने के बाद फैंस ने पोस्ट पर प्रतिक्रियाओं की लड़ी लगा दी है।
फैंस ने बांधे तारीफों के पुल
विज्ञापन पर रिएक्शन देते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, 'नेपोटिज्म हो या कुछ, टैलेंट जीन में है।' दूसरे ने लिखा, 'मुझे नहीं पता कि आर्यन एक्टर क्यों नहीं बनना चाहते लेकिन वह स्क्रीन पर बेहद अच्छे दिखते हैं।' वहीं, एक अन्य लिखते हैं, 'दोनों को एक वीडियो में देखकर मेरा तो दिन बन गया।' आर्यन खान ने साफ किया है कि उन्हें एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं है। वह वर्तमान में बतौर बिजनेसमैन और फिल्ममेकर के तौर पर अपना योगदान देने की राह पर चल पड़े हैं। आर्यन एक वेब सीरीज की स्क्रिप्ट भी लिख रहे हैं, जिसे उनके जरिए डायरेक्ट किया जाना है। इसकी घोषणा आर्यन ने पिछले साल की थी।