शहनाज गिल इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस में शुमार हैं। अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ शहनाज गिल अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। बता दें कि बिग बॉस के दौरान शहनाज गिल की नजदीकी दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला से बढ़ी थीं। दोनों की जोड़ी फैंस को खूब पसंद थी। सिद्धार्थ के निधन के बाद शहनाज बुरी तरह टूट गई हैं। करियर के मामले में भले ही शहनाज आगे बढ़ रही हैं, मगर पर्सनल फ्रंट पर वह अभी तक सिद्धार्थ की यादों से नहीं उबर पाई हैं। बीते दिनों 'किसी का भाई किसी की जान' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर सलमान ने उन्हें मूव ऑन करने की सलाह दी थी। इस मामले में अब शहनाज ने चुप्पी तोड़ी है।