फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: सानिया मिर्जा के बेटे के साथ चिल करते नजर आए सलमान खान, वीडियो वायरल

Wed, 26 Apr 2023 12:54 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सलमान खान हाल ही में दुबई होकर लौटे हैं। सलमान खान का यह वीडियो दुबई का ही है, जहां वह सानिया के बेटे और बहन के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सामने आया है। इसमें सलमान टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के बेटे के साथ चिल करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सानिया मिर्जा की बहन अनम ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

Vikram: विक्रम के साथ पोन्नियिन सेल्वन का टीवी वर्जन बनाना चाहते थे कमल हासन, एक्टर ने ठुकरा दिया था ऑफर


इजहान के साथ बिताया वक्त
सलमान खान हाल ही में दुबई होकर लौटे हैं। सलमान खान का यह वीडियो दुबई का ही है, जहां वह सानिया के बेटे और बहन के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सलमान खान सानिया मिर्जा के बेटे इजहान मलिक के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस क्लिप में सलमान, इजहान और सानिया की बहन के साथ जमकर पोज दे रहे हैं। 
विज्ञापन

Mann Ki Baat: मन की बात के 100वें एपिसोड में लगेगा सितारों का मेला, आमिर-रवीना संग ये हस्तियां भी करेंगी शिकरत
विज्ञापन


यूजर्स लुटा रहे प्यार
सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'दुबई में 24 घंटे। अगले सप्ताहभर कठिन काम के लिए ऊर्जा मिल गई है।' यूजर्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। सलमान खान ने अपने इस अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया है। लोग इस क्लिप पर जमकर कमेंट करते हुए एक्टर और सानिया के बेटे पर प्यार लुटा रहे हैं। 

इतने कमा चुकी 'किसी का भाई किसी की जान'
बता दें कि 21 अप्रैल को रिलीज हुई सलमान खान की 'किसी का भाई किसी जान' बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक प्रदर्शन कर रही है। अब तक फिल्म 82.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। इस फिल्म से कई नए सेलेब्स ने अपने करियर की शुरुआत की है। इस लिस्ट में पलक तिवारी से लेकर शहनाज गिल तक का नाम शामिल हैं। बता दें कि सलमान की 'टाइगर 3' भी इसी साल रिलीज होने वाली है।
Shefali Shah: 'सपने में मिलती है' गाने से परेशान होती हैं शेफाली शाह, एक्ट्रेस ने बताई इसकी वजह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें