फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKPK 2: राम नवमी पर 'किस किसको प्यार करूं 2' का नया पोस्टर जारी, हिंदू रीति-रिवाज के साथ फिर दूल्हा बने कपिल

Sun, 06 Apr 2025 01:17 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Movie Poster: आज, रविवार को राम नवमी के शुभ अवसर पर निर्माताओं ने 'किस किस को प्यार करूं 2' का नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें कपिल शर्मा नए अंदाज में नजर आए। 
विज्ञापन
किस किसको प्यार करूं 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kis Kisko Pyaar Karoon 2: कपिल शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म का पहला पोस्टर भी रिलीज हो चुका है। निर्माताओं ने इससे पहले ईद के मौके पर फिल्म का पोस्टर जारी किया था। वहीं, अब राम नवमी के शुभ अवसर पर फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है।
विज्ञापन

 

फिल्म का नया पोस्टर
'किस किसको प्यार करूं 2' के निर्माताओं ने आज, 6 अप्रैल को फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आप सभी को श्री राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।' इस पोस्टर में कपिल शर्मा एक दूल्हा बने एक रहस्यमयी महिला के साथ हाथ जोड़े पोज दे रहे हैं। यह शादी का सेटअप हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार है।
Neha Dhupia: जीवन के अलग रंग ढूंढने निकलीं नेहा धूपिया, संन्यास दिवस पर बाबा रामदेव संग योग करते दिखे सितारे

कितनी बार दूल्हा बनेंगे कपिल?
इससे पहले जारी हुए पोस्टर में कपिल एक निकाह समारोह के सेटअप में रहस्यमयी महिला के साथ पोज देते दिखे थे। इन पोस्टरों के देख यह अनुमान लगाया जा सकता है कि इस फिल्म में भी कपिल की कई पत्नियां होंगी, जिनमें से एक हिंदू और एक मुस्लिम धर्म की होगी। अब देखना यह होगा कि इस फिल्म में कपिल कितनी बार दूल्हा बनते हैं।
Vijay Sethupathi: विजय सेतुपति और पुरी जगन्नाथ की फिल्म पर आया अपडेट, यह बॉलीवुड अभिनेत्री निभाएंगी लीड रोल
विज्ञापन

फिल्म का निर्माण
कपिल शर्मा और मनजोत सिंह अभिनीत 'किस किसको प्यार करूं 2' में कॉमेडी, भ्रम और तमाशा का ड्रामा देखने को मिलेगा। पहली फिल्म को भी दर्शकों का काफी प्यार मिला था। अनुकल्प गोस्वामी द्वारा निर्देशित 'किस किसको प्यार करूं 2' का निर्माण रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास-मस्तान द्वारा वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट के तहत अब्बास मस्तान फिल्म प्रोडक्शन के सहयोग से किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें