कीर्ति कुल्हारी, साहिल सहगल
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कीर्ति ने पति से अलग होने की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये दी थी। उन्होंने लिखा था, 'मैंने और मेरे पति साहिल ने अलग होने का फैसला कर लिया है। कागज पर नहीं, जीवन में। किसी के साथ होने से ज्यादा मुश्किल फैसला होता है किसी से अलग होना। लेकिन जो है उसको बदला नहीं जा सकता। वो सभी लोग जिन्हें मेरी फिक्र है बता दूं कि मैं ठीक हूं।'
गौरतलब है कि कीर्ति कुल्हारी की गिनती बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में होती है जिन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर दर्शकों का दिल जीता है। जिस भी फिल्म या सीरीज में कीर्ति नजर आती हैं, चाहे वह सुपरहिट हो या ना हो लेकिन उनके किरदार को हमेशा पसंद किया जाता है। इसके अलावा कीर्ति अपने लुक्स को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरती हैं। कीर्ति सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो कीर्ति ने साल 2010 में फिल्म 'खिचड़ी द मूवी' से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। उसके बाद कीर्ति 'पिंक', 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक', 'शैतान', 'इंदू सरकार', 'ब्लैकमेल', 'द गर्ल ऑन द ट्रेन', कमीना, जल और सुपर से ऊपर जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं।