शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'किंग' का एक और गाना आज रिलीज हो चुका है। इसका टाइटल है- 'डैडी कूल'। इसमें बॉलीवुड के किंग को करीना कपूर के साथ थिरकते देखा गया है। इसके बाद करीना की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिनमें वे गाने की प्रैक्टिस करती भी नजर आ रही हैं।
फैशन स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर करीना की गाने से जुड़ी कई तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें कभी करीना गाने के कूल आउटफिट में नजर आ रही हैं।
गाने में पहनी रेड ड्रेस की फोटोज भी सामने आई हैं, जिनमें करीना कहर बरसाती दिख रही हैं।
वहीं कुछ तस्वीरों में करीना बोल्ड ब्लैक ड्रेस में काउबॉय हैट पहनी भी दिख रही हैं।
तो वहीं कई तस्वीरों में गाने की प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं। तस्वीरों मेंं करीना काफी खूबसूरत और बोल्ड लुक में दिखाई दे रही हैं।
फोटोज के साथ रिया ने आउटफिट और जूलरी की डिटेल्स भी शेयर की हैं। इन फोटोज और वीडियोज के सामने आने के बाद फैंस काफी प्यार बरसा रहे हैं।
यहां तक की कई सितारों ने भी इस पोस्ट पर कमेंट कर करीना के लुक की तारीफ की है। कैटरीना ने पोस्ट पर इमोजी शेयर कर खुशी जताई। वहीं जान्हवी कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'ये नॉर्मल नहीं है ना?' शनाया कपूर ने लिखा- 'मेरे पास शब्द नहीं हैं।'