शॉर्ट कपड़े बने सबा की मुसीबत
भोजपुरी अभिनेत्री सबा खान को उनके डांस के लिए नहीं बल्कि उनके शॉर्ट कपड़ों के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने उनकी पोस्ट पर कमेन्ट करते हुए लिखा, ‘अब तुम सोफिया हयात की तरह कपड़े उतारना सीख गई’। तो वही दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आप मुस्लिम हो सुधर जाओ’। इसके साथ ही उनकी पोस्ट पर कुछ ट्रोल्स ने अभद्र भाषा का उपयोग भी किया।
हाल ही में रिलीज हुआ था गाना
सबा खान के फिल्मों और गाने की बात करें तो वो हाल ही में ‘पान के पतईया’ में नजर आई थीं। इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड भोजपुरी यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। हालांकि उनके इस गाने को कुछ खास सफलता नहीं मिली और हफ्ते भर की रिलीज के बाद इस गाने को 1 लाख 3 हजार के लगभग व्यूज मिले।