इधर फिल्मों की आमदनी का बड़ा हिस्सा मल्टीप्लेक्सों से ही आता है। इसकी दो वजहें हैं। पहली वजह मल्टीप्लेक्स के टिकटों की कमाई सिंगल स्क्रीन की तुलना में काफी ज्यादा है दूसरी वजह सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर तेजी के साथ घटे हैं। लेकिन किक फिल्म के साथ ऐसा नहीं हुआ है। किक फिल्म की कमाई का एक बड़ा हिस्सा सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों से आया है। फिल्म ने 56 करोड़ की कमाई सिर्फ सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों से की है।
बड़ी फिल्में भी नहीं कर पाईं इतना
कमाई के मामले में किक से आगे अभी भी धूम 3 और चेन्नई एक्सप्रेस है। इन दोनों ही फिल्मों की ओवरसीज कमाई किक से ज्यादा है। बावजूद यह फिल्में सिंगल स्क्रीन से होने वाली कमाई में किक से पीछे हैं। हालांकि भारतीय बॉक्स ऑफिस में किक फिल्म की कमाई चेन्नई एक्सप्रेस से भी ज्यादा है। यह फिल्म अभी तक 231 करोड़ कमा चुकी है और चेन्नई एक्सप्रेस सिर्फ 226 करोड़ ही कमा पाई।
कर ली 375 करोड़ की कमाई
ओवरसीज कमाई के मामले में भी किक तेजी के साथ आगे बढ़ती जा रही है। किक ने अब तक 375 करोड़ की कमाई कर ली है। हालांकि अब किक का कलेक्शन घटता जा रहा है। इस सोमवार को फिल्म सिर्फ 35 लाख ही कमा पाई। इसकी साफ वजह सिंघम रिटर्न्स का रिलीज होना है। सिंघम रिटर्न्स रिलीज होने के बाद लोगों की दिलचस्पी सिंघम में ज्यादा है।