फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लॉप फिल्म से हुई शुरूआत, काफी समय बाद मिली बड़ी हिट फिल्म; कियारा आडवाणी ने किया अपने स्ट्रगल्स का खुलासा

Sun, 10 May 2026 08:16 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kiara Advani On Her Struggling Days: कियारा आडवाणी ने अपने करियर के शुरुआती मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम @kiaraaliaadvani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कियारा आडवाणी इन दिनों ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की रिलीज की तैयारी कर रही हैं, जिसमें वह यश के साथ नजर आएंगी। हाल ही में उन्होंने अपने करियर के उतार-चढ़ाव को लेकर खुलकर बात की है। जानिए उन्होंने क्या कहा। 

हर अनुभव से मैंने कुछ न कुछ सीखा है

विज्ञापन

हाल ही में राज शमानी के पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान कियारा ने बताया कि उनकी डेब्यू फिल्म ‘फुगली’ के बाद उन्हें काफी कठिन समय से गुजरना पड़ा था। उन्होंने कहा, ‘मुझे सच में लगता है कि हर अनुभव से मैंने कुछ न कुछ सीखा है और उसी ने मुझे आज बनाया है। मेरे लिए सबसे बड़े टीचर मेरे बुरे और मुश्किल समय रहे हैं।’

ये भी पढ़ें- Trisha Krishnan: तृषा कृष्णन ने किसे गले लगाया? विजय थलापति के शपथ ग्रहण समारोह से वीडियो वायरल

कियारा ने यह भी बताया कि लोग आज भी उनकी पहचान उनकी हिट फिल्मों ‘एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ और ‘कबीर सिंह’ से जोड़ते हैं, जबकि उनकी पहली फिल्म ‘फुगली’ थी, जिसे उस समय ज्यादा लोगों ने नहीं देखा था।

उन्होंने कहा, ‘आज भी लोग सोचते हैं कि मेरी पहली फिल्म ‘एमएस धोनी’ या ‘कबीर सिंह’ थी क्योंकि वो हिट फिल्में थीं। लेकिन मेरी पहली फिल्म ‘फुगली’ थी। उसे बहुत कम लोगों ने देखा।’

विज्ञापन

कबीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

यह एक लंबा इंतजार का दौर था
एक्ट्रेस ने आगे बताया कि ‘फुगली’ के बाद उनके करियर में एक लंबा इंतजार का दौर आया था। उस फिल्म को क्रिटिक्स ने जरूर सराहा, लेकिन लोगों से इसे अच्छा रिसपॉन्स नहीं मिला।

कियारा ने कहा, ‘उस फिल्म के बाद एक बड़ा खाली समय था क्योंकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा नहीं चली। लेकिन क्रिटिक्स ने मेरे काम की तारीफ की थी। फिर भी इसका कोई फायदा काम के रूप में नहीं मिला।’

विज्ञापन

'टॉक्सिक' का पहला गाना 'तबाही' रिलीज - फोटो : Youtube@ ZEEmusic

'टॉक्सिक' फिल्म में नजर आएंगी एक्ट्रेस
उन्होंने यह भी बताया कि उस समय उन्हें लगातार ऑडिशन देने पड़ते थे, कभी सेलेक्शन होता था तो कभी नहीं। उन्होंने कहा, ‘यह एक लंबा इंतजार का दौर था। उस समय आपके पास ऑप्शंस भी कम होते हैं। जब आपकी फिल्म कमर्शियल तौर पर नहीं चलती, तो मौके भी कम मिलते हैं।’ 

उन्होंने आगे कहा कि एमएस धोनी और कबीर सिंह के बाद उनके करियर में स्थिरता आई, जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक्ट्रेस आने वाले दिनों में यश के साथ ‘टॉक्सिक’ फिल्म में नजर आएंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें