सारा ने लिखी शायरी
सारा अली खान ने आज इंस्टाग्राम पर गायिका श्रेया घोषाल के साथ एक फनी वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ सारा ने एक शायरी भी लिखी है। सारा ने लिखा-
'सारा ने गाना गाया,
श्रेया मैम के रूह को सताया,
फिर उन्हें हमने थोड़ा साइड हटाया
और अनमोल कला का मतलब बताया'
श्रेया का कमेंट और रकुल का रिएक्शन
सारा के इस मजेदार वीडियो पर श्रेया घोषाल ने कमेंट किया है। श्रेया ने लिखा, 'तुम बहुत प्यारी हो सारा अली खान। तुम्हारे साथ कितना मजा आया।' सारा की इस पोस्ट पर रकुल प्रीत ने लाल दिल वाला इमोजी बनाया है। वहीं सारा के फैंस को उनका यह वीडियो काफी पसंद आया।
- एक फैन ने लिखा, 'वाह सारा तुमने कमाल कर दिया'
- दूसरे ने लिखा, 'बहुत ही शानदार, दोनों महिलाएं बेहद खूबसूरत लग रही हैं'
कब रिलीज होगी 'पति पत्नी और वो दो'
'पति पत्नी और वो दो', 2019 की फिल्म 'पति पत्नी और वो' का सीक्वल है। पहले वाली फिल्म में कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर ने अभिनय किया था। 'पति पत्नी और वो दो' में सारा अली खान, वामिका गब्बी, आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत मुख्य भूमिका में हैं। इन सभी स्टार्स के अलावा फिल्म में तिग्मांशु धूलिया, विशाल वशिष्ठ, गुनीत सिंह, दुर्गेश कुमार और आयशा रजा सहायक भूमिकाओं में हैं। इसके निर्देशक मुदस्सर अजीज हैं। यह रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जो 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: अमीषा पटेल ने रणबीर कपूर के साथ शेयर की थ्रौबेक तस्वीर, फैंस को दिलाई 2011 विश्व कप फाइनल की याद