फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'खिलाड़ी 786' ने तीन दिन में कमाए 34 करोड़

Tue, 11 Dec 2012 12:38 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'खिलाड़ी 786' हिट होने की ओर बढ़ गई है। शुक्रवार को एकमात्र फिल्म रिलीज होने का लाभ इस फिल्म को मिला है। देशभर में 2785 स्क्रीन में रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआत के तीन दिनों में 34 करोड़ से अधिक का कारोबार कर लिया है। इस कॉमेडी फिल्म को पहले दिन 10.30 करोड़ की ओपनिंग मिली।
विज्ञापन


शनिवार को दूसरे दिन भी इस फिल्म ने अच्छा कारोबार किया है। रिलीज होने के दूसरे दिन इस फिल्म ने 11.10 करोड़ की कमाई की। रविवार को इस फिल्म का मुनाफा और बढ़ा। छुट्टी होने की वजह से इस फिल्म ने सबसे ज्यादा दर्शक बटोरे। इस दिन इस फिल्म ने 12.70 करोड़ की कमाई की है। कुल मिलाकर इस फिल्म ने अब तक 34 करोड़ का कारोबार कर लिया है।

वर्किंग डे सोमवार को भी दर्शक इस फिल्म को देखने आए हैं। मसाला कॉमेडी फिल्म होने की वजह से यह उम्मीद की जा रही है इस सप्ताह के बाकी बचे दिनों में 'खिलाड़ी 786' कमाई करती रहेगी। इस शुक्रवार को कोई बड़ी फिल्म न होने का लाभ भी 'खिलाड़ी 786' को मिलेगा। इस शुक्रवार एकमात्र फिल्म 'सिगरेट की तरह' रिलीज हो रही है। यह फिल्म बड़े शहरों और मल्टीप्लेक्सों में ही देखने को मिलेगी। जाहिर है कि इसके शो भी बहुत कम होंगे।
विज्ञापन


दर्शक पहले से मल्टीप्लेक्स में चल रही 'तलाश', 'सन ऑफ सरदार' और 'जब तक है जान' फिल्में देख चुके हैं। कोई नयी फिल्म न होने का लाभ 'खिलाड़ी 786' को सबसे ज्यादा होगा। देश के छोटे शहरों के सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में 'खिलाड़ी 786' प्रमुखता के साथ दिखाई जा रही है। वहां इस फिल्म को सलमान खान की फिल्म 'दबंग टू' ही रिप्लेस करेगी। 'दबंग 2', 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें