फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri Holi Song: होली से 10 दिन पहले ही खेसारी लाल यादव ने रिलीज किया दमदार गाना, आपने सुना क्या?

Tue, 08 Mar 2022 11:30 AM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
खेसारी लाल यादव ने रिलीज किया नया गाना - फोटो : social media
विज्ञापन

भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। उनकी लोकप्रियता केवल भोजपुरी दर्शकों तक ही सीमित नहीं है। वह अपने फैंस के लिए समय-समय पर नए-नए गाने रिलीज करते रहते हैं और एक बार फिर खेसारी लाल यादव अपने फैंस के लिए एक नया गाना लेकर आ गए हैं। उनके इस लेटेस्ट सॉन्ग का नाम 'मुर्गा के रासा' है, जो उन्होंने होली से ठीक पहले रिलीज किया है। इस गाने में खेसारी का दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है। 

विज्ञापन

 

खेसारी लाल यादव - फोटो : social media
यह गाना होली की पृष्ठभूमि पर बनाया गया है, जिसमें खेसारी के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस अंकिता पांडे नजर आ रही हैं। इस गाने में इन दोनों के बीच की केमिस्ट्री देखकर लोग पागल हुए जा रहे हैं। इस गाने में होली का माहौल, धमाकेदार म्यूजिक और जबरदस्त बोल लोगों को इसपर जमकर झूमने को मजबूर करने वाले हैं। 


 
विज्ञापन

खेसारी लाल यादव - फोटो : Social Media
गाने में अपनी एक्टिंग का तड़का लगाने के साथ खेसारी ने इसमें अपनी आवाज भी दी है। फीमेल सिंगर के रूप में इसमें शिल्पी राज अपनी आवाज से तड़का लगा रही हैं। गाने के लिरिक्स भागीरथ पाठक भोलू के हैं और म्यूजिक शुभम राज ने दिया है। इस गाने को यूट्यूब पर रिलीज किया गया है और रिलीज के साथ ही यह गाना वायरल हो गया है। इस गाने के लिए खेसारी के फैंस की दीवानगी का पता इस बात से लगाया जा सकता है कि इसे कुछ घंटो में ही 15 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें