फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKK13: ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ के टॉप तीन फाइनलिस्ट के नाम आए सामने, जानिए कौन है वे कंटेस्टेंट्स!

Wed, 05 Jul 2023 12:37 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

‘खतरों के खिलाड़ी 13’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। स्टंट बेस्ड इस शो को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। वहीं अब खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 के फाइनलिस्ट को लेकर अपडेट सामने आई है।
विज्ञापन
‘खतरों के खिलाड़ी’ का 13वां सीजन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘खतरों के खिलाड़ी 13’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। स्टंट बेस्ड इस शो को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। वहीं अब इस रियलिटी शो की शूटिंग खत्म होती नजर आ रही है वहीं। अब खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 के फाइनलिस्ट को लेकर अपडेट सामने आई है। शो के टॉप कंटेस्टेंट्स ने इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी इन नामों की पुष्टि होना बाकी है।

विज्ञापन
Trending Videos

बता दें कि कुछ दिनों पहले यह खबरें आई थीं कि ऐश्वर्या शर्मा ने टिकट-टू-फिनाले जीत लिया है और ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ की पहली फाइनलिस्ट बन गई हैं।वहीं अब कहा जा रहा है कि अरिजीत तनेजा और डीनो जेम्स गुम है किसी के प्यार में की एक्ट्रेस के साथ ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ की फाइनल रेस में शामिल हो गए हैं।

खतरों के खिलाड़ी 13 - फोटो : सोशल मीडिया
तो वहीं खतरों के खिलाड़ी 13 की अपडेट शेयर करने वाले एक फैन पेज ने शिव ठाकरे को लेकर जानकारी शेयर की है। रिपोर्ट के अनुसार, शिव ठाकरे का नाम टॉप 4 में शामिल है, लेकिन अब वो टॉप 3 में पहुंच पाए या नहीं इसकी अभी पक्की खबर सामने आनी बाकी है। फैंस को ज्यादा परेशान होने की जरुरत नहीं है, क्योंकि खतरों के खिलाड़ी 13 के टेलीकास्ट के साथ इन खबरों की पुष्टि हो जाएगी।  
विज्ञापन

बता दें कि ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ को रोहित शेट्टी ने होस्ट किया है। ये रियलिटी शो जुलाई के मिड तक टेलीकास्ट होने की उम्मीद है। शो की शूटिंग मई में शुरू हुई थी और दो महीने के भीतर मेकर्स ने इसे पूरा कर लिया। इसका प्रीमियर कलर्स टीवी पर होगा।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचीं जैकलीन, 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें