फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KGF 2 Release LIVE: फिल्म को मिले कितने स्टार्स, कैसा रहा दर्शकों का रिएक्शन?; जानिए सबकुछ

Thu, 14 Apr 2022 04:52 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

KGF Chapter 2 Review Live: साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म ‘केजीएफ 2’ अपनी मूल भाषा कन्नड़ के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम में रिलीज हो चुकी है। फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले लोग सोशल मीडिया पर 'केजीएफ चैप्टर 3' की मांग कर रहे हैं। लोगों ने सोशल मीडिया पर संजय दत्त और रवीना टंडन स्टारर फिल्म को रिव्यू देने भी शुरू कर दिया है। यदि आप भी केजीएफ के दिवाने हैं, तो यहां फिल्म से जुड़े हर एक अपडेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं। पढ़िए...
विज्ञापन
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:28 PM, 14-Apr-2022

KGF 2 Release: पुनीत राजकुमार को दी श्रद्धांजलि

यश स्टारर ‘केजीएफ चैप्टर 2’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। निर्माताओं ने फिल्म की शुरुआत साउथ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार को विशेष श्रद्धांजलि देकर की। निर्माताओं के इस एक कदम की हर ओर सराहना हो रही है। फैंस ट्विटर पर निर्माताओं की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं पुनीत राजकुमार को याद कर भावुक हो गए हैं।....यहां पढ़िए पूरी खबर

03:43 PM, 14-Apr-2022

संजय दत्त ने निभाया विलेन का किरदार

यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 आज रिलीज हो गई है। इस फिल्म में संजय दत्त ने मुख्य विलेन अधीरा का रोल निभाया है। संजय दत्त का फिल्मों में नायक से खलनायक बनने तक का सफर आसान नहीं रहा है। उन्होंने.....पढ़िए पूरी स्टोरी

03:38 PM, 14-Apr-2022

KGF 2: यश की 'केजीएफ चैप्टर 2' ने पहले दिन ही तोड़ा रिकॉर्ड

'केजीएफ 2' का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है, रिलीज होते ही दर्शक इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में दौड़ लगा रहे हैं। फिल्म ने अपनी अखिल भारतीय रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस.............पढ़िए पूरी खबर

विज्ञापन
03:15 PM, 14-Apr-2022

KGF 2: केजीएफ 2 के लिए पूरी इंडस्ट्री को आना पड़ा था साथ

इस फिल्म की शुरुआत कन्नड़ प्रोजेक्ट के तौर पर हुई थी, लेकिन इस फिल्म में अभिनय करने वाले कलाकार जरूरत के मुताबिक कन्नड़, तेलुगू, हिंदी, तमिल और मलयालम सिनेमा से भी कास्ट किए गए थे। जी हां, प्रशांत नील ने फिल्म को पैन इंडिया बनाने के लिए इसकी कास्टिंग भी पैन इंडिया से की थी। इस रिपोर्ट में जानें पूरी कहानी...

02:25 PM, 14-Apr-2022

KGF Chapter 2: अमर उजाला ने केजीएफ चैप्टर 2 को दिए इतने स्टार्स

फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ एक विशाल कैनवस के लिए सोची गई कहानी है। आईमैक्स पर इसे देखने का आनंद ही कुछ और है। यहां पढ़िए पूरा रिव्यू....... KGF Chapter 2 Review: बड़े परदे पर लौटा बीते दिनों का एंग्री यंगमैन, हिंदी भाषी दर्शकों को मिला सीटीमार सिनेमा

 

विज्ञापन
01:55 PM, 14-Apr-2022

इस दिन रिलीज होगी 'केजीएफ चैप्टर 3'!

'केजीएफ चैप्टर 3' की खबर आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जा रही हैं कि फिल्म अगले साल 12 जुलाई को रिलीज हो सकती है। 

01:31 PM, 14-Apr-2022

KGF 3 Storyline: ऐसी होगी केजीएफ 3 की कहानी

एक तरफ जहां निर्माताओं ने 'केजीएफ चैप्टर 3' के संकेत दे दिए हैं, वहीं दूसरी तरफ प्रशंसकों ने इसके तीसरे भाग की कहानी की रचाना करना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, "मुझे लगता है कि जब रॉकी हिंद महासागर में तैर रहा था, हमें संकेत दिया गया था कि अमेरिकी नौसेना वहां आ रही है, इसलिए ऐसा लगता है कि अमेरिकी नौसेना रॉकी को बचाएगी और वहां यह सीआईए लिंक को पूरी कहानी और केजीएफ 3 के वैश्विक होने के महत्व से जोड़ेगी।

01:15 PM, 14-Apr-2022

केजीएफ चैप्टर 2 रिव्यू: ऐसा रहा पहला भाग

सस्पेंस से भरा रहा केजीएफ चैप्टर 1 का पहला भाग।

01:07 PM, 14-Apr-2022

KGF 2: केजीएफ 2 से खुश हैं दर्शक

एक यूजर ने लिखा, 'केजीएफ 2 को इसके शानदार एडिटिंग पैटर्न, दृश्यों और साउंड के लिए याद किया जाएगा। इसकी तकनीकी प्रतिभा के लिए इसकी सराहना की जाएगी।'

12:38 PM, 14-Apr-2022

केजीएफ 3: तीसरे भाग की होगी ये कहानी

केजीएफ चैप्टर 3 में अमेरिका-इंडोनेशिया समेत 16 देशों में किए क्राइम की कहानी बताइ जाएगी।

12:15 PM, 14-Apr-2022

KGF 2 Casting: क्या संजय दत्त को कास्ट करने के पीछे थी कोई स्ट्रेटजी?

केजीएफ 2 के निर्देशक प्रशांत नील से जब फिल्म में संजय दत्त को कास्ट करने पर सवाल पूछे गए, तब निर्देशक ने जवाब दिया कि 'केजीएफ चैप्टर-2' में अधीरा की भूमिका के लिए मेरे दिमाग में सिर्फ सुपरस्टार संजय दत्त का नाम ही आया था। संजय सर को कास्ट करना कोई स्ट्रेटजी नहीं थी। हमने पहले पार्ट की पटकथा लिखते समय ही संजय दत्त को दिमाग में रखकर अधीरा का किरदार तैयार किया था, लेकिन किसी कारणवश हम चैप्टर 1 में उन्हें कास्ट नहीं कर पाए।

12:05 PM, 14-Apr-2022

केजीएफ चैप्टर 2: लोगों ने दिया ऐसा रिव्यू

केजीएफ चैप्टर 2 का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले सभी दर्शकों ने यश और निर्देशक प्रशांत नील की प्रशंसा की है। सकारात्मक समीक्षा से पता चलता है कि केजीएफ चैप्टर 2 के निर्माताओं ने जो वादा किया था वह पूरा किया है। उन्होंने दर्शकों को एक रोमांचकारी बड़े पर्दे का अनुभव दिया है।

11:48 AM, 14-Apr-2022

KGF 2: क्या आने वाली केजीएफ 3?

केजीएफ फ्रैंचाइज़ी के निर्माताओं ने 'केजीएफ चैप्टर 2' के पोस्ट क्रेडिट में केजीएफ के तीसरे भाग के संकेत दिए हैं।

11:08 AM, 14-Apr-2022

केजीएफ चैप्टर 2 लाइव अपडेट: फिल्म को मिले कितने स्टार्स, कैसा रहा दर्शकों का रिएक्शन?; जानिए सबकुछ

'केजीएफ चैप्टर 2' को आज वर्ल्डवाइड 10,000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के हिंदी संस्करण को कुल 4400 स्क्रीन दी गईं हैं। वहीं साउथ इंडिया में यश की फिल्म को 2600, विदेश में 1100 और अन्य भाषाओं में 2900 स्क्रीन्स पर फिल्म को रिलीज किया गया है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें