केजीएफ 2 की रिलीज के साथ ही लोगों के सिर इस फिल्म का खुमार चढ़ गया। यश यानी रॉकी भाई का स्टाइल खूब कॉपी किया गया। कपड़ों से लेकर उनके हेयर स्टाइल और उनके जैसी दाढ़ी को लोगों ने अपनाया। युवाओं से लेकर बच्चों बुजुर्गों तक हर किसी ने रॉकी भाई पर प्यार लुटाया। इस फिल्म में दमदार डायलॉग के साथ बेहतरीन एक्शन सीन देखने को मिले।
केजीएफ 2 में बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त भी देखने को मिले थे। इसमें उन्होंने अधीरा का किरदार निभाया था, जो काफी खूंखार था। फिल्म के एक साल पूरा होने पर संजय दत्त ने एक इमोशनल नोट लिखकर फिल्म की शूटिंग को याद किया। जिस वक्त संजय दत्त इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तो उन्हें कैंसर ने घेर लिया था।
संजय दत्त ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'केजीएफ चैप्टर 2 मेरे लिए अद्भुत अनुभव रहा है। आप सभी को यह तो मालूम ही है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान मैं व्यक्तिगत चुनौतियों से गुजर रहा था। मुझे लगने लगा था कि मेरे लिए आगे का रास्ता कठिन है। संजय ने आगे कहा कि अब फिल्म ने एक साल पूरा कर लिया है, मैं उस प्यार और प्रशंसा से अभिभूत हूं, जो आपने मुझे दिया। आपका साथ मेरे लिए ड्राइविंग फोर्स रहा है। इसके लिए आपका जितना शुक्रिया अदा किया जाए, कम है'। बता दें कि केजीएफ' फ्रैंचाइजी के निर्देशक प्रशांत नील हैं। हिंदी भाषी दर्शकों को ध्यान में रखते हुए निर्देशक प्रशांत नील ने बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त और रवीना टंडन को फिल्म की स्टार कास्ट में शामिल किया था, जिसका फायदा फिल्म को मिला भी।
यह भी पढ़ें: गदर 2 से पहले फिर दिखी 'तारा सिंह' की झलक, तस्वीरें देख फैंस बोले- हिंदुस्तान जिंदाबाद