फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yogita Bihani: रिलेशनशिप अनाउंस होने पर बोलीं ‘द केरल स्टोरी’ फेम योगिता- ‘नहीं पता था वो…’

Tue, 15 Jul 2025 07:49 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Yogita Bihani and Aaryamann Sethi: हाल ही बॉलीवुड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह और एक्टर परमीत सेठी के बेटे आर्यमान सेठी ने अपने रिलेशनशिप को योगिता बिहानी के साथ पब्लिक कर दिया है। हाल ही में अपने व्लॉग में योगिता से फैंस को आर्यमान ने मिलवाया। एक इंटरव्यू में योगिता ने भी अपने रिलेशनशिप को लेकर बात की है।
विज्ञापन
योगिता बिहानी और आर्यमान सेठी - फोटो : इंस्टाग्राम@aaryamannsethi, @iyogitabihani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमान ने एक्ट्रेस योगिता बिहानी के साथ अपने रिश्ते को हाल ही में पब्लिक किया है। इनका रिश्ता अभी शुरुआती दौर में हैं, मगर दोनों ने पब्लिकली इस रिश्ते को एक्सेप्ट कर लिया है। जानिए, आर्यमान से अपने रिश्ते को लेकर क्या बोलीं योगिता बिहानी।  

विज्ञापन


उम्मीद नहीं थी ये बात इतनी जल्दी सामने आएगी
हिंदुस्तान टाइम्स से की गई बातचीत में योगिता बिहानी कहती हैं, ‘हां, हम डेटिंग कर रहे हैं। मुझे उम्मीद नहीं थी कि यह बात इतनी जल्दी सबके सामने आ जाएगी। यह मेरे लिए भी एक सरप्राइज था। मुझे तो पता भी नहीं था कि आर्यमान हमारे रिश्ते को अनाउंस करने वाला है।’ अर्चना पूरन सिंह बेटे आर्यमान ने हाल ही में अपने व्लॉग चैनल के जरिए योगिता को अपने फैंस से मिलवाया। दाेनों व्लॉग में साथ में घूमते-फिरते नजर आए। डिनर डेट पर दिखे गए। 

ये खबर भी पढ़ें: Archana Puran Singh: अर्चना के बेटे आर्यमान ने कबूला अपना रिश्ता, व्लॉग के जरिए गर्लफ्रेंड योगिता से मिलवाया 

शुरुआती फेज में है रिश्ता 
योगिता आगे कहती हैं, ‘हम अभी अपने रिलेशनशिप के शुरुआती दौर में हैं। दोनों इस फेज को एंज्वॉय कर रहे हैं।’ बताते चलें कि योगिता और आर्यमान की मुलाकात एक म्यूजिक वीडियो के दौरान हुई। इस वीडियो में आर्यमान ने गाना गाया है। इसी म्यूजिक वीडियो में योगिता नजर आई थीं। इसी दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं। 

ये खबर भी पढ़ें: Who Is Yogita Bihani: कौन हैं अर्चना पूरन सिंह के बेटे की गर्लफ्रेंड, बॉलीवुड को दे चुकी हैं 300 करोड़ी फिल्म

विज्ञापन

इन फिल्मों से चर्चा में आईं योगिता बिहानी 
फिल्म ‘केरल स्टोरी(2023)’ में योगिता की एक्टिंग काे खूब सराहा गया। इस फिल्म के अलावा वह साल 2020 में ‘एके वर्सेज एके’ में नजर आईं, यह उनकी डेब्यू फिल्म थी। फिल्म ‘विक्रम वेधा(2022)’ में भी योगिता ने एक अहम किरदार निभाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें