फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ananya Panday: 'मैं अपनी खुद की पोज पार्टी करती हूं', अनन्या पांडे ने बिकिनी में शेयर किया शानदार वीडियो

Tue, 15 Jul 2025 07:29 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने आज सोशल मीडिया पर अपना एक शानदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अनन्या बिकिनी में कई दिलकश पोज देती नजर आ रही हैं।
 
विज्ञापन
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों अनन्या पांडे अपनी आगामी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' फिल्म को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच उन्होंने अपना एक लेटेस्ट बिकिनी में वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर खलबली मचा दी है।
विज्ञापन

अनन्या का पोस्ट
अनन्या ने इंस्टाग्राम पर टू-पीस बिकीनी में कई शानदार पोज का एक वीडियो शेयर किया। अनन्या ने अपने इस शानदार वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'मैं अपनी खुद की पोज पार्टी कर रही हूं, जबकि बैकग्राउंड में असली पार्टी चल रही है, ओह।'

 

सेलेब्स के रिएक्शन
अनन्या के इन लाजवाब वीडियो पर कई सेलेब्स और फैंस ने जमकर कमेंट कर अपनी राय पेश की है। अनन्या के दोस्त ओरी ने लिखा, 'फिर से-आप किस हद तक जा सकती हैं....।', अनन्या की मां भावना पांडे ने लाल दिल वाले इमोजी और फायर इमोजी बनाए। वहीं अनन्या के एक फैन ने लिखा, 'आप सुंदर लग रही हो', एक और फैन ने लिखा, 'अप्सरा', एक और फैन ने लिखा, 'मनमोहक।'
 
विज्ञापन

अनन्या का वर्कफ्रंट
'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' अनन्या संग कार्तिक आर्यन नजर आएंगे। कथित तौर पर फिल्म की शूटिंग इसी साल मई महीने से शुरू हो गई थी और लगातार फिल्म की कास्ट शूटिंग में लगी हुई है। अनन्या और कार्तिक की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में जैकी श्रॉफ भी नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह फिल्म अगले साल 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। 'पति पत्नी और वो' के बाद अनन्या और कार्तिक की दोबारा जोड़ी देखने के लिए उनके चाहने वाले बेकरार हैं।

यह भी पढ़ें: Hari Hara Veera Mallu: 'हरि हर वीर मल्लु' का आएगा सीक्वल, फिल्म की एक्ट्रेस निधि अग्रवाल ने शेयर किया अपडेट

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें