अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनने वाली अगली फिल्म 'कैनेडी' में सनी लियोन और राहुल भट ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह इस साल भारत की एक मात्र फिल्म है, जिसका प्रीमियर काम फिल्म फेस्टिवल में हो रहा है। टीम फेस्टिवल में पहुंचकर वहां आनंद ले रही है। 'कैनेडी' में राहुल एक एक्स पुलिस वाले की भूमिका निभा रहे हैं, जिसे नींद नहीं आती है। सभी लोग फिल्म में मानते हैं कि वह मर चुका है, लेकिन वह अभी भी करप्ट व्यवस्था के लिए काम कर रहा है। 2013 में कान में दिखाई गई 'अग्ली' के बाद अनुराग के साथ राहुल की यह दूसरी फिल्म है। जहां फिल्म सुर्खियां बटोर रही है, वहीं अब राहुल ने इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।