दरअसल, शो में कॉमेडियन गौरव गुप्ता और गौरव कपूर के साथ गीतकार और लेखक वरुण ग्रोवर खास मेहमान बनकर पहुंचे थे। इस दौरान ‘सूर्यवंशम’ की मशहूर खीर का जिक्र हुआ और गौरव कपूर ने ऐसा मजेदार किस्सा सुनाया कि अमिताभ बच्चन भी मुस्कुराने लगे।
गौरव ने सुनाया मजेदार किस्सा
18 सितंबर के एपिसोड में गौरव गुप्ता, गौरव कपूर और वरुण ग्रोवर खास मेहमान के तौर पर नजर आए। तीनों ने अमिताभ बच्चन के साथ क्विज खेला और इस दौरान खूब मस्ती भी की। इस बीच अमिताभ बच्चन ने तीनों से एक वादा किया था। उन्होंने कहा था कि अगर वे सभी 10 सवालों के सही जवाब दे देते हैं तो वह उन्हें अपने घर पर डिनर के लिए बुलाएंगे।
बस फिर क्या था, गौरव गुप्ता ने अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘सूर्यवंशम’ की मशहूर खीर का जिक्र कर दिया। उन्होंने मजाक में अमिताभ से पूछा कि क्या डिनर में खीर भी मिलेगी।
इसके बाद गौरव कपूर ने बताया कि ‘सूर्यवंशम’ देखने के बाद उनका खीर को लेकर नजरिया ही बदल गया। उन्होंने मजाक में कहा, 'जब से मैंने वह फिल्म देखी है, घर में जब भी खीर बनती है तो सबसे पहले उसे बनाने वाले शख्स को खीर चखनी पड़ती है।' गौरव कपूर की यह बात सुनकर वहां मौजूद लोग हंसने लगे।
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18
- फोटो : इंस्टाग्राम @sonytvofficial
शोले का भी हुआ जिक्र
हालांकि, इस एपिसोड में सिर्फ ‘सूर्यवंशम’ की खीर का ही जिक्र नहीं हुआ। कॉमेडियन्स ने अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘शोले’ से जुड़ी याद भी ताजा कर दी। तीनों ने अमिताभ बच्चन से उनका मशहूर डायलॉग, 'तुम्हारा नाम क्या है, बसंती?' बोलने को भी कहा।
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट
- वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन इन दिनों केबीसी 18 को होस्ट करते नजर आ रहे हैं।
- ये शो सोनी चैनल पर प्रसारित होता है।
- वहीं फिल्मों की बात करें, तो बिग बी जल्द ही कल्कि 2898 एडी के सीक्वल में नजर आएंगे।
- फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन कर रहे हैं।
- इसमें प्रभास और कमल हासन भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
ये भी पढ़ें- केबीसी: 'दीवार' और 'शोले' के वक्त कैसे शिफ्ट मैनेज करते थे अमिताभ? बिग बी के खुलासे से हैरान रह गए लोग