फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 15: केबीसी 15 में सेट से लेकर अमिताभ के लुक तक में किया गया है बदलाव, देखने को मिलेगी नई लाइफ लाइन

Fri, 11 Aug 2023 05:07 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कौन बनेगा करोड़पति को दर्शक काफी पसंद करते हैं। एक बार फिर से यह शो धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस बार भी अमिताभ बच्चन सवाल पूछते नजर आएंगे।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौन बनेगा करोड़पति को दर्शक काफी पसंद करते हैं। एक बार फिर से यह शो धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस बार भी अमिताभ बच्चन सवाल पूछते नजर आएंगे। 14 अगस्त से शुरू होने वाले इस शो में अबकी बार कई तरह के बदलाव किए गए हैं। अबकी बार इसमें अमिताभ के लुक से लेकर शो के सेट में बदलाव किए गए हैं। कहा जा रहा है कि सेट का नया डिजाइन तैयारी किया गया है।

विज्ञापन


केबीसी के सीजन 15 का प्रीमियर 14 अगस्त को रात 9 बजे सोनी टीवी पर होगा। केबीसी के मेकर ने दर्शकों के मनोरंजन की पूरी तैयारी कर रखी है। सेट को और ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए नया रूप दिया जा रहा है। फैंस इस बार सेट में एक बदलाव देखेंगे जो 'एक्स' के रूप में है। केबीसी का सेट आपको एकदम नया फ्रेश नजर आएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो में नई लाइफलाइन को शामिल किया गया है। अब यह देखना होगा कि पुरानी लाइफलाइन को हटाया जाएगा या फिर उनके साथ ही इस नई लाइफलाइन को ऐड किया जाएगा। अमिताभ बच्चन द्वारा 'डुगडुगी जी' कहे जाने वाले टाइमर को भी बदलने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन


कौन बनेगा करोड़पति 15 में अगर हम अमिताभ बच्चन के लुक की बात करें तो इसके बारे उनकी स्टाइलिस्ट प्रिया पाटिल ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस सीजन के लिए, मेरे बोर्ड में लुक को ‘नया’ और ‘फ्रेश’ रखने पर जोर दिया गया है।  क्लासिक लुक बरकरार रखा गया है। साथ इसमें नए एलिमेंट्स जोड़े गए हैं। अमिताभ सर के लुक को अलग दिखाने के लिए लासिक जोधपुरी पर शॉल भी इसमें शामिल किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सच में बन रही 'धूम 4'? एक्टर अभिषेक बच्चन ने उठाया सच्चाई से पर्दा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें