अभिनेता अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी फिल्म 'घूमर' को लेकर चर्चा में हैं। आर बाल्कि के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा है। इसमें सैयामी खेर, शबाना आजमी और अंगद बेदी भी नजर आएंगे। फिल्म 18 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 'घूमर' से इतर यह भी चर्चा चल रही है कि अभिषेक बच्चन जल्द ही फिल्म 'धूम 4' में नजर आएंगे। अब इस मामले में खुद अभिषेक बच्चन ने चुप्पी तोड़ी है।