फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूढ़ों से तौबा, अब कैटरीना को चाहिए जवान हीरो

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड में तीनों बड़े खानों के साथ काम कर चुकी कैटरीना को लगता है कि अब उम्रदराज खानों से ऊब हो रही है। तभी कैटरीना ने कहा है कि वो नई उम्र के हीरोज के साथ काम करना चाहती हैं। चर्चा हो रही है कि कैटरीना अब खानों के साथ काम न करके नए सितारों के साथ काम करना पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन


कैटरीना के दोस्त मंडली में शामिल एक निर्देशक ने कहा है कि कैटरीना अब उम्रदराज अभिनेताओं की बजाय अपने हमउम्र या नए हीरोज के साथ काम करना चाहती है। कैट आमिर, सलमान और शाहरुख के साथ काम कर चुकी है और इन सभी फिल्मों को सफलता भी मिली।
Trending Videos
विज्ञापन

आने वाली फिल्मों में दिखेंगे नौजवान हीरो

कैटरीना की ख्वाहिश की तस्दीक  कैटरीना की आने वाली फिल्मों से हो रही है जिसमें उनके साथ नौजवान हीरो काम करेंगे। जग्गा जासूस में कैट रणबीर के साथ काम कर रही हैं जबकि फितूर में कैट आदित्य राय कपूर के अपोजिट दिखेंगी।

कैट ने सिद्धार्थ मलहोत्रा के साथ भी एक फिल्म साइन की है जिसका टाइटल अभी तक सोचा नहीं गया है। इससे पहले कैट इमरान खान के साथ मेरे ब्रदर की दुल्हन में काम कर चुकी है।

कैटरीना ने अब तक सबसे ज्यादा फिल्मों अक्षय कुमार के साथ की है और इनमें अधिकतर सफल भी रही। लेकिन लगता है कि अब कैट अक्षय के साथ भी जोड़ी बनाने के मूड में नही्ं है क्योंकि उनकी आने वाली फिल्मों में किसी भी फिल्म में अक्षय का नाम नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें