फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण पर क्यों लट्टू हो रहे हैं इरफान खान?

विज्ञापन
विज्ञापन
जिसे देखो वो आजकल दीपिका की तारीफ करने में जुटा है। दीपिका पर मोहित होने वालों में इस बार इरफान खान का नाम शामिल है। दीपिका की आने वाली फिल्म पीकू में दीपिका के अपोजिट काम करने के बाद इरफान दीपिका की तारीफ करते नहीं थक रहे।
विज्ञापन


इरफान का कहना है कि दीपिक चाहें तो ग्लैमरस रोल कर सकती है क्योंकि वो काफी ग्लैमरस हैं लेकिन फिर भी वो अपने अंदर के कलाकार को जिंदा रखने के लिए तरह तरह के एक्सपेरिमेंट कर रही हैं।

इरफान ने कहा कि दीपिका के साथ काम करने का अनुभव बेदह शानदार रहा। दीपिका केवल अच्छी सह कलाकार ही नहीं रही बल्कि फिल्म की शूटिंग के दौरान इन दोनों के बीच एक अच्छी बॉन्डिंग भी बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीकू में दिखेगी गजब की केमेस्ट्री

इरफान ने कहा कि दरअसल दीपिका के भीतर बतौर कलाकार तरह तरह के रोल करने की जो भूख है वो उन्हें एक शानदार एक्ट्रेस के तौर पर स्थापित करती है। इरफान ने कहा कि दीपिका इस समय फिल्म इंडस्ट्री में नंबर वन है। वो चाहें तो ग्लैमरस रोल करके अपना नंबर वन का ताज बनाए रख सकती है लेकिन वो ऐसा न करके तरह तरह के चैलेंजिग रोल स्वीकार कर रही हैं।

फिल्म पीकू 8 मई को रिलीज हो रही है और इसमें दीपिका और इरफान के साथ अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म में दीपिका और  इरफान के बीच गजब की कैमेस्ट्री देखने को मिल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें