सचमुच सुशांत सिंह राजपूत की लॉटरी निकल आई है। उन्हें बॉलीवुड के कई हॉट प्रोजेक्ट लगातार ऑफर हो रहे हैं।
'काय पो चे' के बाद अब अभिषेक कपूर की नई फिल्म में उन्हें एक बार फिर लीड भूमिका सौंपी जा रही है।
बड़ी खबर यह है कि इस फिल्म में वे कैटरीना के अपोजिट कास्ट किए जाएंगे।
सूत्रों की मानें, तो अभिषेक कपूर चार्ल्स डिकेंस की कृति 'ग्रेट एक्सपेक्टेशंस' पर हिंदी फिल्म बनाने की सोच रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, अभी कैट ने उन्हें हां तो नहीं कहा है, लेकिन इतना जरूर वादा किया है कि वे उनके साथ काम करने की पूरी कोशिश करेंगी।
दरअसल कैट यह फिल्म साइन करने से पहले अभिषेक कपूर का लिखा स्क्रीन प्ले पढऩा चाहती हैं। उनके मन में कौतूहल है कि आखिर अभिषेक ने ग्रेट एक्सपेक्टशंस को किस तरह हिंदी फिल्म की स्क्रिप्ट में ढाला है।
चूंकि अभी इस फिल्म की स्क्रिप्ट को फाइनल टच दिया जाना बाकी है, इसलिए अभिषेक ने कैट को थोड़ा सा इंतजार करने की गुजारिश की है। अभिषेक की इच्छा है कि वे कैट को बाउंड स्क्रिप्ट ही सौंपें।
अगर सचमुच कैट सु्शांत के अपोजिट नजर आई तो सुशांत की तो वाकई लॉटरी लग जाएगी।