स्पेन के बीच पर रणबीर कपूर के साथ टू-पीस बिकनी में नजर आईं कैटरीना कैफ अपनी इस फोटो के छपने से इस कदर नाराज हैं कि अब उन्होंने फिल्मों में भी बिकनी पहनने से मना कर दिया है।
खबर है कि कैटरीना ने कसम खाई है कि अब वह ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन बिकनी नहीं पहनेंगी। अब बीच पर वह हमेशा पूरे कपड़े में ही नजर आएंगी। अब सुनने में आ रहा है कि वह अपने आने वाली फिल्म धूम 3 में भी बिकनी नहीं पहनेंगी।
सूत्रों ने बताया कि कैटरीना को लगता है कि उन्हें बीच पर बिकनी नहीं पहननी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि इस बात का अहसास उन्हें तभी हो गया था जब उन्होंने बीच पर भारतीयों को देखा।
कैटरीना को लगता है कि यह सब उनके बीच पर बिकनी पहनने के कारण हुआ है। यदि वह सामान्य कपडों में होतीं तो इस बात को लेकर इतनी हाय तौबा न मचती। अब देखते हैँ कि बिकनी न पहनने की यह कसम कब तक कायम रहती है।