फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार कैटरीना ने मांगा फराह खान से काम

Sat, 27 Jul 2013 07:30 AM IST
मुंबई ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
फराह खान के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'हैप्पी न्यू इयर' में शाहरुख खान के साथ नई हीरोइन अंकिता लोखंडे की जोड़ी बनने की बात हो रही थी, लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि इस किरदार के लिए कैटरीना कैफ भी उत्सुक हैं।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें, तो कैट ने अपनी ओर से फराह खान को मैसेज भेजा है कि उनके पास काफी वक्त है, इसलिए वे 'हैप्पी न्यू इयर' में आसानी से काम कर सकती हैं। कैट का कहना है कि ऋतिक रोशन और उनकी फिल्म 'बैंग बैंग' की शूटिंग तीन महीने आगे बढ़ जाने से वे खाली हैं।

वे इस खाली वक्त का सदुपयोग करना चाहती हैं। फराह खान इसी साल सितंबर में अपनी फिल्म फ्लोर पर ले जाना चाहती हैं और उन्हें अपनी फिल्म की हीरोइन से एकमुश्त चालीस दिनों की दरकार है। चूंकि कैटरीना कैफ यह समय फराह को आसानी से दे सकती हैं, इसलिए इस बारे में गंभीरता पूर्वक विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


सब जानते हैं कि किंग खान के साथ कैट की जोड़ी उनकी पिछली फिल्म 'जब तक है जान' में काफी सराही गई थी। इतना ही नहीं, कैट की गिनती इस समय टॉप की हीरोइनों में है। फराह इसे अपना नसीब ही मान रही हैं कि कैट उनकी फिल्म में काम करने के लिए तैयार बैठी हैं।

अब देखने की बात होगी कि कैट की जुगाड़ कितनी काम आती है। अभी तो वे श्रीलंका में अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ हैं। मुंबई वापस आने पर ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें