फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Merry Christmas: फैंस को इस बार अनोखे अंदाज में 'मेरी क्रिसमस' विश करेंगी कटरीना, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Mon, 17 Jul 2023 12:59 PM IST
साक्षी पांडेय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

अभिनेत्री कटरीना कैफ इन दिनों अपनी फिल्म 'मेरी क्रिसमस' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति के साथ नजर आने वाली हैं। इस बीच फिल्म के निर्माताओं ने रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। 
 
विज्ञापन
मेरी क्रिसमस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ इन दिनों अपनी फिल्म 'मेरी क्रिसमस' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति के साथ नजर आने वाली है। फिल्म के मेकर्स ने जब से इस फिल्म की घोषणा की है, तब से इसे लेकर काफी बज बना हुआ है। कटरीना लंबे समय से पर्दे से दूर हैं। ऐसे में उनके फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, आखिरकार फिल्म के निर्माताओं ने 'मेरी क्रिसमस' के रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। 

विज्ञापन


हिंदी के साथ तमिल भाषा में भी होगी रिलीज
टिप्स फिल्म्स और मैचबॉक्स पिक्चर्स द्वारा बनाई गई इस को फिल्म को हिंदी के साथ तमिल भाषा में भी रिलीज किया जाएगा है। मैरी क्रिसमस को अलग-अलग सहायक कलाकारों के साथ दो भाषाओं में शूट किया गया है। गौरतलब है कि हिंदी भाषा में  संजय कपूर, विनय पाठक, प्रतिमा कन्नन और टीनू आनंद हैं, जबकि तमिल में राधिका सरथकुमार, शनमुगराजा, केविन जय बाबू और राजेश विलियम्स अहम भूमिकाओं में हैं।

इस दिन रिलीज होगी 'मेरी क्रिसमस'
रमेश तौरानी और जया तौरानी की 'मेरी क्रिसमस' में संजय राउत्रे और केवल गर्ग का भी बड़ा सहयोग है। फिल्म दो प्रतिष्ठित प्रोडक्शन हाउस, टिप्स फिल्म्स और मैचबॉक्स पिक्चर्स की दृष्टि और विशेषज्ञता को जोड़ती हुई नजर आ रही है। फिल्म 15 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Gadar 2: 'गदर' की रिलीज के समय घबराए हुए थे सनी देओल, बोले- फिल्म के खिलाफ था बॉलीवुड लेकिन...
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें