क्रिकेट पिच पर धमाल मचाने के बाद सचिन तेंदुलकर अब बॉक्स ऑफिस पर भी धुआंधार प्रदर्शन कर रहे हैं। सचिन पर बनी बायोपिक को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म का वीकेंड कलेक्शन तो कुछ ये ही कह रहा है। फिल्म ने रविवार को करीब 10 करोड़ की कमाई अपने नाम की। इसके साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 27.60 करोड़ हो गया है।
'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' ने रिलीज के पहले दिन 8.40 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं शनिवार को फिल्म की कमाई 9.20 करोड़ पहुंच गई। इसके साथ ही रविवार को करीब 10 करोड़ की कमाई के साथ ही इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 27.60 करोड़ हो गया है।
आपको बता दें कि ये एक डॉक्यू ड्रामा फिल्म है और डॉक्यू ड्रामा के लिए ये काफी तगड़ा कलेक्शन है। वीकेंड आते आते फिल्म का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा जिसकी उम्मीद पहले से की जा रही थी। फिल्म भारत में 2400 स्क्रीन्स और विदेशों में 400 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी।ये पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली छठीं फिल्म बन गई है। सचिन पर बनी इस फिल्म को जेम्स इरिस्किन ने डायरेक्ट किया था।