फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार कैटरीना कैफ को मिलीं 2 फिल्में

Fri, 02 Aug 2013 07:52 AM IST
मुंबई ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋतिक रोशन की चोट की वजह से इन दिनों बेरोजगार हो गईं कैटरीना कैफ को आखिरकार फिल्म मिल गई है। उनके दो दोस्त उनके इस बुरे वक्त में उनके काम आए हैं।
विज्ञापन


कैटरीना कैफ ने कबीर खान की फिल्म में काम पाने के लिए उसी हथियार का इस्तेमाल किया है, जिसका दशकों से होता आ रहा है। कैरियर डगमगाया नहीं कि पुरानी दोस्ती की दुहाई दे दी और फिल्में हथिया लीं।

हालांकि कैटरीना कैफ का कैरियर अभी भी बुलंदी पर है, लेकिन यह भी तो सच है कि कुछ समय पहले तक उनके पास फिल्मों का अकाल पड़ गया था। 'धूम 3' और 'बैंग बैंग' के अलावा उनके हाथ में कोई काम नहीं था।
विज्ञापन


ऋतिक रोशन की ब्रेन सर्जरी के बाद 'बैंग बैंग' की शूटिंग तीन महीने आगे खिसक गई, तो कैट ने खाली वक्त घूमने और मौज मस्ती में बिताया। लेकिन वे जल्दी ही ऊब गईं। स्थिति यह थी कि उनका वक्त काटे कटता नहीं था। कैट ने तब अपने पुराने निर्देशक दोस्तों के फोन खडख़ड़ाने शुरू किए और उनकी झोली में कई फिल्में आ गिरीं।

सबसे पहले उन्होंने 'न्यूयॉर्क' और 'एक था टाइगर' फेम निर्देशक कबीर खान से संपर्क साधा। इन दोनों ही फिल्मों में कैटरीना हीरोइन थीं। उनकी कोशिश कामयाब हुई। इधर खबर है कि कबीर ने उन्हें साजिद नाडियाडवाला के बैनर की एक अनाम फिल्म में ले लिया है। इस फिल्म में सैफ अली खान उनके हीरो होंगे।

इस फिल्म के लिए पहले प्रियंका चोपड़ा का नाम चल रहा था। पीसी माने बैठी थीं कि कबीर की इस फिल्म में सैफ के अपोजिट वहीं होंगी, लेकिन अब वे ठगा हुआ महसूस कर रही हैं। यूं कैट की दोस्ती सैफ से भी काफी पुरानी है। वे अब्बास मुस्तन के निर्देशन में बनी फिल्म रेस में सैफ के अपोजिट काम कर चुकी हैं।

हालांकि कबीर की इस फिल्म में काम करने की सहमति देने के बाद उन्हें शाहरुख के अपोजिट फिल्म हैप्पी न्यू इयर का ऑफर मिला, लेकिन अफसोस कि वे किंग खान की फिल्म चाह कर भी साइन नहीं कर पाईं। डेट्स की प्रॉब्लम हो गई।
विज्ञापन


उनके इनकार करने पर ही दीपिका पादुकोण को यह फिल्म मिली। खैर, इंडस्ट्री में ऐसा होता रहता है। बता दें कि कबीर की यह अनाम फिल्म एक थ्रिलर है। इसकी शूटिंग लंदन, यूएसए, कश्मीर और पंजाब में की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें