वीडियो पर फैंस ने बरसाया प्यार
इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और कमेंट सेक्शन में फैंस ने खूब कमेंट किए। एक ने लिखा- ‘भले ही उन्होंने मास्क लगाया हुआ है, लेकिन मुझे फील हो रहा है कि वे सच में खुश हैं।’ दूसरे ने कमेंट किया- ‘कैटरीना काफी खुश लग रही हैं…उनकी स्किन और ग्लो देखो।’ जिंदगी ने उनकी काफी परीक्षा ली है…उम्मीद है वे आगे भी ऐसे ही खुश रहें।’ वहीं एक यूजर ने लिखा- ‘है भगवान, ये कितनी खूबसूरत लग रही हैं। उनके मुंह पर कितना ग्लो है।’ एक यूजर ने कमेंट किया- ‘वे ग्लो कर रही हैं और स्वस्थ और खुश दिख रही हैं।
एक्टर्स का वर्कफ्रंट
बता दें, कैटरीन कैफ आखिरी बार साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ में नजर आई थीं। इस फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया था और इसमें उनके साथ विजय सेथुपथी लीड रोल में थे। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन ओटीटी पर रिलीज होने के बाद इसे दर्शकों से काफी सराहना मिली।
वहीं विक्की कौशल आखिरी बार फिल्म ‘छावा’ में नजर आए, जो बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इन दिनों वह अपनी अगली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं। फिल्म में रणवीर कपूर और आलिया भट्ट भी लीड रोल में नजर आएंगे। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट अभी तय नहीं की गई है।