विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना
- फोटो : इंस्टाग्राम
शुरू हो चुकी हैं शादी से पहले की रस्में
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन और मस्ती की तस्वीरें पहले से ही सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इन्हें खुद कपल ने ही साझा किया है। जहां कपल ने पूल पार्टी और वॉलीबॉल मैच से लेकर विरोश प्रीमियर लीग तक खेला, जहां दूल्हा और दुल्हन की टीमों ने हाथ में गेंद और बल्ला थामा। वहीं शादी से पहले की रस्में भी शुरू हो चुकी हैं। अब बारी है ग्रैंड संगीत नाइट की, जो आज यानी 25 फरवरी को होगी।
अंबानी परिवार शादी में शामिल होने के लिए पहुंचा उदयपुर
विजय-रश्मिका की ग्रैंड शादी में शामिल होने के लिए मेहमानों का भी उदयपुर पहुंचना लगातार जारी है। इसी क्रम में अंबानी परिवार भी शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंच चुका है। मुकेश अंबानी से लेकर राधिका मर्चेंट तक के उदयपुर पहुंचने के वीडियो सामने आए हैं।
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्राइवेट समारोह में होगी शादी
विजय और रश्मिका 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे। खबरों के अनुसार, यह जोड़ा तेलुगु और कोडवा दोनों परंपराओं से शादी करेगा। क्योंकि विजय तेलुगु परंपराओं को मानते हैं, जबकि रश्मिका कोडवा कल्चर से आती हैं। हालांकि, कपल ने शादी के फंक्शन को काफी प्राइवेट रखने का फैसला किया है। इसमें मेहमानों की संख्या भी काफी सीमित रहेगी। जबकि कार्यक्रम में गेस्ट के लिए नो फोन पॉलिसी लागू की जाएगा।
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना
- फोटो : सोशल मीडिया