नीतू कपूर ने लुटाया आलिया भट्ट और बेटी रिद्धिमा कपूर पर प्यार
नीतू कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने काम से लेकर निजी जिंदगी तक से जुड़ी पोस्ट साझा करती रहती हैं। आज एक्ट्रेस नीतू कपूर ने बहू आलिया भट्ट और बेटी रिद्धिमा कपूर को करवा चौथ की शुभकामनाएं देने के साथ ही प्यार भी लुटाया है। नीतू कपूर ने आलिया और रिद्धिमा की फोटो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- "मेरी ब्यूटीज को करवा चौथ की शुभकामनाएं"। साथ ही उन्होंने 'मेरी जान' हैशटैग का यूज किया है। अपनी मां नीतू कपूर की इस पोस्ट पर रिद्धिमा ने दिल वाले इमोटिकॉन्स ड्रॉप किए हैं तो वहीं यूजर्स भी जमकर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।
फैंस को हुई आलिया भट्ट की चिंता
आलिया भट्ट इस समय अपने प्रेग्नेंसी फेज में हैं। ऐसे में फैंस को उनकी सेहत को लेकर चिंता हो रही है। नीतू कपूर की पोस्ट पर कई फैंस पूछते नजर आए कि क्या आलिया भट्ट भी करवा चौथ का व्रत रखेंगी। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- 'उम्मीद है आलिया ने व्रत नहीं रखा होगा'। वहीं कई अन्य आलिया की पहली करवा चौथ को लेकर एक्साइटेड नजर आए। इसी तरह से कई यूजर्स रिद्धिमा कपूर की जमकर तारीफ करते दिखाई दिए।