फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के हंगामे के बीच अवध पहुंचे कार्तिक, जयपुर के बाद अब लखनऊ में होगी भूल भुलैया 2 की शूटिंग

Mon, 09 Mar 2020 07:29 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 2 - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
विज्ञापन

पति, पत्नी और वो, प्यार का पंचनामा 2, सोनू के टीटू की स्वीटी और लुकाछुपी जैसी हिट फिल्मों के हीरो और उभरते सुपरस्टार कार्तिक आर्यन होली के धमाल के बीच सोमवार से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में होंगे। वह यहां टी सीरीज और मुराद खेतानी की देखरेख में बन रही फिल्म भूल भुलैया 2 की शूटिंग करने पहुंच रहे हैं। कार्तिक होली के दिन भी शूटिंग में व्यस्त रहेंगे।

विज्ञापन


मशहूर निर्देशक अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही फिल्म भूल भूलैया 2 की शूटिंग इससे पहले जयपुर में हो रही थी और वहां लोकेशन की तमाम तस्वीरें और वीडियो कार्तिक अपने चाहने वालों के लिए साझा करते रहे हैं। और, उनकी शूटिंग देखने युवाओं का हुजूम जयपुर में उमड़ पड़ा था। निर्माताओँ ने लखनऊ में भी कार्तिक के चाहने वालों की भीड़ शूटिंग स्थल पर उमड़ने को देखते हुए खास इंतजाम किए हैं, हालांकि कार्तिक का ये साफ कहना रहा है कि अगर उनके चाहने वाले उनकी शूटिंग देखने आना चाहते हैं तो उनके साथ किसी तरह की जोर जबर्दस्ती न की जाए।

कार्तिक का लखनऊ से खास नाता बन चुका है। पिछली बार अपनी हिट फिल्म पति पत्नी और वो की शूटिंग करने लखनऊ पहुंचे थे और यहां शहर के दर्शनीय स्थलों पर उन्होंने खूब मस्ती की थी। कार्तिक के करीबी बताते हैं कि इस बार भी वह शूटिंग के बीच बीच में शहर घूमने का इरादा बनाकर लखनऊ पहुंच रहे हैं। फिल्म भूल भुलैया 2 में कार्तिक के साथ तब्बू, कियारा आडवाणी और संजय मिश्रा भी खास किरदारों में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें