फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aaryan: 'आशिकी' सीरीज का तीसरा भाग नहीं है 'तू आशिकी है'! कार्तिक आर्यन की नई फिल्म पर आया बड़ा अपडेट

Mon, 19 Feb 2024 12:37 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'आशिकी 3' को लेकर कहा जा रहा था कि यह 'तू आशिकी है' के नाम से रिलीज होगी, लेकिन अब फिल्म से जुड़ा एक और बड़ा अपडेट सामने आया है।
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्तिक आर्यन के पास वर्तमान में कई बहुप्रतीक्षित फिल्में हैं, जिनकी शूटिंग में वे व्यस्त हैं। कार्तिक ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आशिकी' के तीसरे भाग में भी नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर अब तक कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं, लेकिन वे महज अफवाह ही साबित हुईं। हाल ही में फिल्म से जुड़ा एक और अपडेट सामने आया, जो इसके नए नाम को लेकर था। खबरें आईं कि कार्तिक की 'आशिकी 3' का नाम बदल दिया गया है। अब यह फिल्म 'आशिकी 3' नहीं, बल्कि 'तू आशिकी है' के नाम से रिलीज होगी। हालांकि, अब फिल्म से जुड़ा एक और बड़ा अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन

आशिकी सीरीज का हिस्सा नहीं यह फिल्म
पहले फिल्म के नए नाम को लेकर खबरें आईं, लेकिन अब उसी फिल्म से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'तू आशिकी है' फिल्म 'आशिकी' सीरीज की अगली कड़ी नहीं है। जी हां, अब अफवाह है कि यह फिल्म 'आशिकी' का तीसरा भाग नहीं है, बल्कि अभिनेता की नई फिल्म है।
Vikrant Massey: विक्रांत मैसी ने की विक्की कौशल की जमकर तारीफ, बोले- वे सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से हैं एक

नाम और कहानी भी अलग
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इसका नाम बिल्कुल अलग है और कहानी भी अलग है। यह फिल्म 1981 की फिल्म 'बसेरा' पर आधारित है, जिसमें शशि कपूर, राखी और रेखा ने अभिनय किया था। फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत में शुरू हो जाएगी। फिल्म में तृप्ति और कार्तिक मुख्य भूमिका निभाएंगे। अफवाह यह भी है कि निर्माताओं को फिल्म के लिए एक और अभिनेत्री का चयन करना बाकी है। हालांकि, अभी तक निर्माताओं की ओर से इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Ganja Shankar: मुश्किलों में घिरी साई धरम तेज की 'गांजा शंकर', एंटी-नारकोटिक्स ब्यूरो ने मेकर्स को भेजा नोटिस
विज्ञापन

कार्तिक की आने वाली फिल्में
वहीं बात करें कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्मों के बारे में तो वे अगली बार 'भूल भुलैया 3' में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म की रिलीज की तारीख के साथ ही कार्तिक ने फ्रेंचाइजी में विद्या बालन की वापसी की भी पुष्टि की। यह फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। 'तू आशिकी है' के अलावा कार्तिक के पास कबीर खान की फिल्म 'चंदू चैंपियन' भी है, जिसकी शूटिंग उन्होंने पूरी कर ली है।
Vikrant Massey: विधु विनोद चोपड़ा से प्रेरित है वायरस का किरदार, विक्रांत मैसी ने बताईं दोनों के बीच समानताएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें