फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री और प्रोड्यूसर भूषण कुमार दोनों मिलकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। यह फिल्म एक बड़े और देशभक्ति से जुड़े विषय पर होगी, जिसे लेकर अभी से काफी चर्चा शुरू हो गई है।
क्या है फिल्म की कहानी?
विवेक अग्निहोत्री की आगामी फिल्म 'ऑपरेशन सिंदूर' सच्ची घटनाओं से प्रेरित होगी। इसकी कहानी लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस 'टाइनी' ढिल्लों की किताब ऑपरेशन सिंदूर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज डीप स्ट्राइक्स इनसाइड पाकिस्तान पर आधारित है। फिल्म में 6 मई से 10 मई 2025 के बीच हुए इस ऑपरेशन की पूरी कहानी को विस्तार से दिखाया जाएगा।
कार्तिक आर्यन
- फोटो : इंस्टाग्राम @kartikaaryan
ये एक्टर निभाएगा लीड रोल
वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन 'ऑपरेशन सिंदूर' में मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं। कार्तिक अपनी मौजूदा फिल्म 'कैप्टन इंडिया' का काम पूरा करने के बाद 'ऑपरेशन सिंदूर' पर काम शुरू करेंगे। 'कैप्टन इंडिया' का निर्देशन शिमित अमीन कर रहे हैं। यह फिल्म यमन में हूती संघर्ष की पृष्ठभूमि पर आधारित है और फिलहाल इसकी शूटिंग चल रही है।
प्रोड्यूसर भूषण कुमार और निर्देशक विवेक अग्निहोत्री
- फोटो : इंस्टाग्राम@vivekagnihotri
कब रिलीज होगी फिल्म?
- 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए कार्तिक आर्यन पहली बार निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के साथ काम करते नजर आएंगे।
- विवेक अग्निहोत्री 'द ताशकंद फाइल्स', 'द कश्मीर फाइल्स', 'द वैक्सीन वॉर' और 'द बंगाल फाइल्स' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।
- 'ऑपरेशन सिंदूर' को भूषण कुमार की कंपनी टी-सीरीज और विवेक अग्निहोत्री की प्रोडक्शन कंपनी आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस मिलकर बनाएंगी।
- फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ें- कैटरीना कैफ: 'बाउंस बैक...कहां से?' अभिनेत्री ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, बॉडी शेमिंग पर कही ये बात