नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ का आज अमेरिका में वर्ल्ड प्रीमियर हुआ है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसका रिव्यू किया है। बताया जाता है कि फिल्म के आखिर में सनी देओल भगवान हनुमान के रूप में नजर आ सकते हैं। प्रीमियर में अभिनेता के चेहरे को छिपाकर रखा गया है। अभिनेता के लुक को लेकर दर्शकों में उत्सुकता है।
सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के मुताबिक दावा है कि सनी देओल का किरदार कहानी के आखिरी हिस्से में दिखाई देता है। मेकर्स ने अभिनेता के चेहरे को पूरी तरह से नहीं दिखाया है। हनुमान के किरदार के लिए सनी देओल की कास्टिंग की घोषणा के बाद से ही दर्शकों में उत्सुकता है।