बोले- कंफ्यूजन तो बनता है
आज कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होने की जानकारी देते नजर आ रहे हैं। इसी के साथ वे फिल्म में दो-दो मंजुलिकाओं की उपस्थिति पर बात कर रहे हैं। एक्टर कह रहे हैं, 'जब से दो-दो मंजुलिका देखी हैं तब से क्या-क्या हो रहा है मेरे साथ, मुझे तो लगा था कि एक भी एग्जिस्ट नहीं करती। लेकिन अब वो दों हैं, फिल्म भूल भुलैया 3 है। तो इतना कंफ्यूजन तो बनता है'।
बॉक्स ऑफिस पर कौन जीतेगा बाजी
भूल भुलैया 3 की एडवांस बुकिंग सिंघम अगेन से एक दिन पहले शुरू हुई। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक आज बुधवार 30 अक्तूबर को शाम चार बजे तक हॉरर कॉमेडी फिल्म के 113 हजार टिकट बिक चुके हैं। इससे करीब 3.55 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। ये टिकट 5700 शो के लिए बिके हैं। दूसरी तरफ, 'सिंघम 3' के करीब 72.7 हजार टिकट बिके हैं और एडवांस बुकिंग में फिल्म ने 2.55 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस तरह एडवांस बुकिंग के मामले में भूल भुलैया 3 आगे चल रही है।
VVKWWV Day 20 Box Office: बंद होने की कगार पर 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो', जानें 20वें दिन का कलेक्शन