अभिनेता के घर का वीडियो वायरल
शाहरुख खान और उनके परिवार के लिए यह दोहरा जश्न है। अभिनेता अपने परिवार के साथ मन्नत में दिवाली मनाएंगे और दो दिन बाद इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाएंगे। शाहरुख का बांद्रा स्थित घर मन्नत उत्सव के लिए पूरी तरह से जगमगा रहा है। रोशनी से सजे शाहरुख के आलीशान घर मन्नत का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रशंसक उनके जगमगाते घर के बाहर तस्वीरें लेते नजर आ रहे हैं।
तैयारियों में जुटा खान परिवार
सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में शाहरुख के घर मन्नत को रोशनी से सजाया गया है, क्योंकि खान परिवार आने वाले यादगार सप्ताह की तैयारी कर रहा है। इससे पहले शाहरुख ने हाल ही में दुबई में एक तरह की छोटी-सी बर्थडे पार्टी रखी। अपने परिवार के साथ दुबई में मौजूद शाहरुख अपने बेटे आर्यन खान के कपड़ों के ब्रांड द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।
शाहरुख खान की जन्मिदन पार्टी
इससे पहले खबर आई थी कि शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने अभिनेता के लिए एक शानदार जन्मदिन पार्टी का आयोजन करने की योजना बनाई हैं। उन्होंने बॉलीवुड के कई सितारों को भी निमंत्रण भेजा है। इस भव्य अवसर के लिए 250 से अधिक लोगों की अतिथि सूची के साथ एक शाम की पार्टी की योजना बनाई गई है।