रिपोर्ट्स की मानें तो कार्तिक आर्यन ने जुहू के एक पॉश इलाके में 17 करोड़ 50 लाख रुपये का एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। इस प्रॉपर्टी की बाजार में वैल्यू 7.49 करोड़ रुपये है, लेकिन अभिनेता ने इसे 17.50 करोड़ रुपये प्रीमियम पर खरीदा है। जुहू स्कीम के एनएस रोड नंबर 7 पर स्थित सिद्धि विनायक बिल्डिंग में यह अपार्टमेंट दूसरी मंजिल पर है। कार्तिक का यह नया घर 1,593.61 वर्ग फुट का एरिया में है। यह इलाके में सबसे महंगी प्रॉपर्टी में से एक है।
कार्तिक आर्यन के परिवार के पास पहले से ही इस बिल्डिंग की आठवीं मंजिल पर एक अपार्टमेंट है। इस साल की शुरुआत में कार्तिक की मां डॉ. माला तिवारी ने कथित तौर पर अभिनेता शाहिद कपूर से एक अपार्टमेंट 7.5 लाख रुपये प्रति माह पर किराए पर लिया था। कार्तिक आर्यन ने अपनी मां डॉ. माला तिवारी को उनके नाम पर पावर ऑफ अटॉर्नी सौंपकर इसका मालिक नियुक्त किया है।
जुहू पुराने जमाने के साथ-साथ वर्तमान पीढ़ी के बॉलीवुड सेलेब्स की भी घर खरीदने के मामले में पहली पसंद है। यहां पर अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, जितेंद्र, हेमा मालिनी, शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी सिन्हा, जायद खान, फरदीन खान जैसे कलाकारों के घर भी हैं। कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय उनकी फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। इसके बाद अभिनेता कबीर खान के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'चंदू चैंपियन' में काम करते दिखाई देंगे।