फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने सारा संग वायरल तस्वीर पर तोड़ी चुप्पी, बोले- अगली फिल्म...

Mon, 20 Feb 2023 09:38 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कार्तिक और सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उदयपुर की तस्वीरें साझा की थीं। दोनों ने ही इंस्टाग्राम पर स्टोरीज लगाई थीं। कार्तिक ने बताया कि दोनों साथ में थे, तभी किसी ने तस्वीर क्लिक की थी। 
विज्ञापन
Kartik Aaryan Sara Ali Khan - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म शहजादा के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म रिलीज होने के बाद से ही वह सुर्खियों में हैं। बीते दिनों कार्तिक आर्यन को उदयपुर में अभिनेत्री सारा अली खान के साथ देखा गया, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा हो रही है। अब अभिनेता ने इस मामले में चुप्पी तोड़ी।

विज्ञापन

Kartik Aaryan Sara Ali Khan - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक सारा उदयपुर में दिखे थे साथ

दरअसल बीते दिनों दोनों कलाकारों की सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही थी, जिसमें दोनों एक-दूसरे के साथ खड़े होकर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे थे और आपस में कुछ बातचीत कर रहे थे। कार्तिक और सारा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर उदयपुर की तस्वीरें साझा की थीं। दोनों ने ही इंस्टाग्राम पर स्टोरीज लगाई थीं। हालांकि, एक-दूसरे के बारे में कोई भी जानकारी साझा नहीं की थी। 

Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन के दुबई वाले घर में फंसी काम करने वाली लड़की, रो-रोकर सुनाई आपबीती

Kartik Aaryan Sara Ali Khan - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक बोले- फिलहाल किसी फिल्म को लेकर कोई अनाउंटमेंट नहीं

हाल ही में दिए इंटरव्यू में कार्तिक ने बताया कि हम एक ही जगह पर थे। तो बस वहां से किसी ने फोटो खींच ली थी। वहां पर बहुत सारे लोग थे, जो तस्वीरें ले रहे थे। हालांकि मैं हैरान हूं कि केवल एक या दो फोटो क्लिक हुईं। उनसे पूछा गया कि क्या वह सारा के साथ कोई फिल्म करने जा रहे हैं। इस पर कार्तिक ने कहा कि फिलहाल ऐसा कुछ नहीं है। इसको लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं है। फिलहाल तो कुछ पता भी नहीं है। 

Kartik Aaryan Sara Ali Khan - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक सारा ने साझा की थी तस्वीर

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में कार्तिक एक चेक शर्ट में दिखाई दिए। वहीं, सारा अली खान एक सफेद रंग के क्रॉप टॉप में नजर आईं। सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरों का कोलाज बनाकर पोस्ट किया। कोलाज में उन्होंने उस होटल की तस्वीर साझा की थी, जहां वह ठहरी हुई थीं। उन्होंने राजस्थानी थाली का फोटो भी साझा किया था। कार्तिक ने उदयपुर की झील के किनारे की तस्वीर साझा की थी। 

Bhojpuri Holi Song: खेसारी लाल के गाने ने आते ही इंटरनेट पर उड़ाया गर्दा, कुछ देर में मिले इतने ज्यादा व्यूज
विज्ञापन

Kartik Aaryan Sara Ali Khan - फोटो : सोशल मीडिया
लव आज कल फिल्म में साथ कर चुके हैं काम
सारा अली खान जल्द ही निर्देशक लक्ष्मण उटेकर की रोमांटिक ड्रामा फिल्म में विक्की कौशल के साथ नजर आने वाली हैं। वहीं, कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा में अभी फ्लोर पर आई है। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन हैं। बता दें कि कार्तिक और सारा अली खान इम्तियाज अली खान की फिल्म लव आज कल 2 में नजर आए थे।

Sonu Sood: सोनू सूद के नाम पर बनाई गई भारत की सबसे बड़ी थाली, 20 लोग एकसाथ खा सकते हैं खाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें