फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arbaaz Show: हेलन ने सुनाया सलीम संग रोमांस का किस्सा, जानें सलमान की मां को देखकर छिपती क्यों थीं एक्ट्रेस

Mon, 20 Feb 2023 09:14 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हेलेन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

अभिनेता अरबाज खान इन दिनों अपने शो 'द इन्विन्सिबल्स विद अरबाज खान' को लेकर लाइमलाइट में हैं। शो की शुरुआत में उनके पिता सलीम खान नजर आए थे, जिन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई पहलुओं पर बात की। अब हेलन ने अपनी लव लाइफ की पूरी कहानी अपने सौतेले बेटे अरबाज खान से शेयर की। उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए शो में कई अनसुनी बातों का खुलासा किया।

विज्ञापन

बता दें कि सलीम खान की दूसरी पत्नी हेलन अपने डांस के अलावा अफेयर की वजह से खूब चर्चा में रहीं। 50 और 60 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस ने अपनी लव लाइफ के बारे में अरबाज खान से खुलकर बातें कीं। साथ ही, बताया कि सलीम खान से अफेयर के चलते उनकी मां सलमा खान को कितनी तकलीफ सहनी पड़ी थीं। 

हेलेन - फोटो : सोशल मीडिया
'द इन्विन्सिबल्स विद अरबाज खान' के लेटेस्ट एपिसोड में हेलेन ने उन दिनों के किस्सों को याद किया, जब वह सलीम खान के प्यार में दीवानी थीं। उन्होंने बताया, ‘जब मेरा बैंड स्टैंड के सामने से गुजरना होता था तो मैं जानती थी कि सलमा खान बालकनी में होंगी। वह मुझे देख न पाएं, इसलिए सिर नीचे झुका लेती थी, ताकि वह समझें कि कार में कोई नहीं है। मैंने उनका बहुत सम्मान किया। उन्होंने कभी नहीं चाहा कि उनकी वजह से सलीम अपने परिवार से कभी भी अलग हों।'
विज्ञापन

बातचीत में हेलन ने 87 साल के सलीम खान के साथ अपने रिश्ते पर कहा, ‘उनकी बदौलत फिल्म में रोल मिले, हमारे बीच दोस्ती हुई।' बता दें कि सलीम खान ने हेलन से साल 1980 में शादी की थी। सलीम पहले से ही शादीशुदा थे। बता दें कि 84 साल की हेलन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने डांस के लिए मशहूर थीं। जब उन्होंने सलीम खान से शादी की थी, तब उनकी उम्र 42 साल थी और सलीम खान 45 साल के थे।

यह भी पढ़ें: बडे़ मियां छोटे मियां के पहले शेड्यूल की शूटिंग खत्म, सेट की तस्वीर देख फैंस हुए हैरान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें