फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunny Singh: सनी सिंह की बहन के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे तमाम सितारे, कार्तिक आर्यन की एंट्री ने लूटी महफिल

Tue, 12 Mar 2024 09:17 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सनी सिंह की बहन हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। बीते दिन मुंबई में उनकी बहन की शादी की रिसेप्शन पार्टी हुई, जिसमें तमाम सितारे शामिल हुए।
विज्ञापन
1 of 5
सनी सिंह की बहन का वेडिंग रिसेप्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड अभिनेता सनी सिंह की बहन नवदीप सिंह हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। बीते दिन मुंबई में उनकी बहन की शादी की रिसेप्शन पार्टी हुई, जिसमें तमाम सितारे शामिल हुए। इस दौरान फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' की पूरी टीम नजर आई। कार्तिक आर्यन और नुसरत भरूचा जैसे सितारों ने पार्टी की पूरी लाइमलाइट लूट ली। सनी सिंह को 'सोनू के टीटू की स्वीटी' से ही पहचान मिली थी।  
विज्ञापन

2 of 5
सनी सिंह की बहन का वेडिंग रिसेप्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सनी सिंह की बहन नवदीप सिंह और आशीष पाठक की शादी के रिसेप्शन में नुसरत भरूचा, कार्तिक आर्यन, लव रंजन, सोनाली सहगल, इशिता राज शर्मा, मंजोत सिंह समेत कई सेलेब्स शामिल हुए। पार्टी में सभी सितारे एक से बढ़कर एक लुक में दिखाई दिए। पार्टी में फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' की पूरी टीम कई वर्षों बाद एक साथ नजर आई है, जिसकी तस्वीरें फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं हैं।  

Vijay: विजय ने तमिलनाडु सरकार से CAA लागू न करने का किया आग्रह, कानून को बताया 'अस्वीकार्य'
विज्ञापन

3 of 5
सनी सिंह की बहन का वेडिंग रिसेप्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कार्तिक आर्यन पार्टी में सफेद रंग की शर्ट के साथ काले सूट में दिखाई दिए। इस दौरान वह बेहद हैंडसम लग रहे थे। कार्तिक आर्यन ने पार्टी में आते ही सारी लाइमलाइट लूट ली। उन्होंने सनी सिंह समेत सभी सितारों के साथ तस्वीरें भी क्लिक करवाईं। 

4 of 5
सनी सिंह की बहन का वेडिंग रिसेप्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं, नुसरत भरूचा लाल रंग की साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने गले में चोकर, खुले बाल और ईयररिंग्स के साथ अपने लुक को पूरा किया था। पार्टी में उन्होंने फैंस के साथ भी तस्वीरें करवाईं। वहीं, सोनाली सहगल और इशिता राज शर्मा के साथ अभिनेत्री ने खूब तस्वीरें करवाईं। तीनों अभिनेत्रियां पार्टी में अच्छा बोन्ड साझा करती हुई नजर आईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सनी सिंह की बहन का वेडिंग रिसेप्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के निर्देशक लव रंजन भी पार्टी में नजर आए। सभी सितारे पार्टी में एक-दूसरें के साथ बात करते नजर आए। सनी सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही आगामी नियो-नोयर कॉमिक ट्रेजेडी 'रिस्की रोमियो' में कृति खरबंदा के साथ स्क्रीन साझा करते हुए दिखाई देंगे।  

Shaitaan Monday Test:  सोमवार को 66 फीसदी गिरा ‘शैतान’ का कलेक्शन, मंडे टेस्ट में फेल रहे माधवन और देवगन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें