साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान ने एकसाथ फिल्म 83 बनाई थी। यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म थी, जो कि कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। इसके बाद साजिद और कबीर एकसाथ फिर नजर आने वाले हैं। यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा होगा और इसमें कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। मेकर्स ने इस फिल्म के नाम की घोषणा कर दी है।
क्या है फिल्म का नाम
कार्तिक आर्यन की इस फिल्म का नाम 'चंदू चैम्पियान' रखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक कबीर खान और साजिद नाडियाडवाला को लगता है कि इस फिल्म का यह टाइटल फिल्म के लिए परफेक्ट है। फिल्म के कैरेक्टर के साथ यह नाम बिल्कुल फिट बैठेगा। इससे पहले कबीर खान ने साल 2005 में सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' के साथ भी कुछ ऐसा ही किया था। डायरेक्टर और प्रोड्यूसर दोनों ही चाहते हैं कि फिल्म के टाइटल को लेकर लोग चर्चा करें, इसलिए भी इसका नाम 'चंदू चैम्पियन' रखा गया।
इसे भी पढ़ें- Kit Harington: 'गेम ऑफ थ्रोन्स' एक्टर किट हैरिंगटन दूसरी बार बने पिता, पत्नी ने नन्हीं परी को दिया जन्म
नया रिकॉर्ड बनाएगी फिल्म
कहा जा रहा है कि इस फिल्म को आने वाले छह महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। मेकर्स की यह भी प्लानिंग है कि इसे अगले साल जून में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में अच्छे वीएफएक्स भी देखने को मिलेंगे। कबीर खान और साजिद को भरोसा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रहेगी।