फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satyaprem Ki Katha: सत्यप्रेम की कथा में होगा पसूरी का 'रीमेक', जानें कब रिलीज होगा गाना

Wed, 21 Jun 2023 03:32 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सत्यप्रेम की कथा में हिट गाने 'पसूरी' का रीमेक होगा। खबर है कि आने वाले दिनों में कार्तिक और कियारा कथित तौर पर मुंबई में इस गाने की शूटिंग करेंगे।
विज्ञापन
'सत्यप्रेम की कथा' - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्तिक आर्यान और कियारा आडवाणी की जोड़ी बड़े पर्दे पर खूब पसंद की गई है। भूल भुलैया 2 में कार्तिक और कियारा को खूब पसंद किया गया है। दोनों ने पर्दे पर एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। अब दोनों की फिल्म सत्यप्रेम की कथा रिलीज हो रही है। इस फिल्म में भी दोनों प्रेमी के किरदार में नजर आ रहे हैं। कुछ दिन पहले इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है। अब खबर आ रही है कि इस फिल्म में एक स्पेशल रीमेक नंबर रखा जाएगा। 
विज्ञापन


जानें कब रिलीज होगा गाना
सत्यप्रेम की कथा में हिट गाने 'पसूरी' का रीमेक होगा। खबर है कि आने वाले दिनों में कार्तिक और कियारा कथित तौर पर मुंबई में इस गाने की शूटिंग करेंगे, जहां शूटिंग के लिए एक स्पेशल सेट रखा गया है। पसूरी का रीमेक सत्यप्रेम की कथा की रिलीज डेट के करीब रिलीज होगा। बता दें कि पसूर को अली सेठी और शे गिल ने मिलकर गाया है। फिल्म की बात करें तो समीर विदवान्स द्वारा निर्देशित सत्यप्रेम की कथा में सुप्रिया पाठक कपूर, गजराज राव, सिद्धार्थ रंधेरिया, अनुराधा पटेल, राजपाल यादव, निर्मित सावंत और शिखा तलसानिया भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। सत्यप्रेम की कथा 29 जून, 2023 को रिलीज होने वाली है।

इसे भी पढ़ें- Ayushmann Khurrana: एक्टर के साथ गायक होने पर खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं आयुष्मान, नए गाने पर दिया यह अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग जॉनर की फिल्म करेंगे कार्तिक
बता दें कि कार्तिक ने इस साल फिल्म इंडस्ट्री में 12 साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने कैमरे के सामने अपनी जर्नी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि 'मेरी फिल्म हमेशा मनोरंजन के सामान्य धागे से बंधी रहेंगी। दर्शकों को मेरे द्वारा निभाए गए विभिन्न किरदारों की अपेक्षा करनी चाहिए, लेकिन मैं अपनी फिल्मों में मनोरंजन के अंश को नहीं जाने दूंगा। इसलिए मैं अलग-अलग जॉनर की फिल्में करने को लेकर उत्साहित हूं, बशर्ते वह मनोरंजन से भरपूर हों।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें