फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Babil Khan: पिता इरफान खान की यादों में डूबे बाबिल खान, खास तस्वीर साझा कर लिखा भावुक नोट

Wed, 21 Jun 2023 02:59 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता बाबिल खान ने अपने पिता को याद करते हुए भावुक नोट साझा किया है। बाबिल ने दिवंगत अभिनेता के दृढ़ संकल्प के बारे में लिखा है। 
विज्ञापन
इरफान और बाबिल खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज अभिनेता इरफान खान के इस दुनिया से जाने के बाद से ही उनके बेटे बाबिल खान अक्सर उन्हें याद करते हुए भावुक होते हैं। एक बार फिर बाबिल ने अपने पिता को याद करते हुए भावुक नोट साझा किया है। बाबिल ने दिवंगत अभिनेता के दृढ़ संकल्प, बुद्धि समेत कई चीजों के बारे में लिखा है। बाबिल ने इरफान की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह पुरस्कार के साथ नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


Adipurush: रावण के लिए ओम राउत की पहली पसंद नहीं थे सैफ अली खान! जानिए किसको ऑफर किया गया था 'लंकेश' का किरदार

पिता को याद कर भावुक हुए बाबिल
बाबिल ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “आपकी आंखें एक मान्यता को देखती थीं, जिसे आपने अपनी बुद्धि और समझ से बाहरी भ्रम के बजाय आंतरिक मन से आध्यात्मिक रूप से पहले ही खोज लेते थे। आपके पास जिद्दी दृढ़ संकल्प था। समझ और बुद्धि से अधिक प्रेरित होना। एक सेलिब्रिटी होते हुए अपने कार्य को सामान्य रूप से करना।
विज्ञापन
विज्ञापन




Adipurush: मनोज मुंतशिर के लिखे संवाद पर रामानंद सागर के बेटे भी हैरान, बोले- मैं इसे देखना भी नहीं चाहता

पिता के साथ बिताए पलों को किया याद
बाबिल ने कहा, “मुझे याद आती है, जब आप अयान और मुझे अपनी आंखों में उस चमक के साथ देखते थे, जैसे कि और कुछ भी मौजूद नहीं था। भले ही आपने एक आदमी से अधिक हासिल किया हो, जो खुद से मांग सकता है। बस उन पलों में मुझे एहसास हुआ कि आप एक अभिनेता होने से ज्यादा एक पिता बनना पसंद करते थे और कल्पना कीजिए कि दुनिया के सबसे अच्छे अभिनेता होने के बाद भी सबसे अच्छे पिता थे। मुझे वे पल याद आते हैं, जब हम हंसते थे बाबा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें