कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के चहेते सितारों में शामिल हैं। इस साल जून में उनकी फिल्म आई 'सत्यप्रेम की कथा', जिसमें वह कियारा आडवाणी के साथ नजर आए। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब फिल्म ओटीटी पर भी दस्तक दे चुकी है। हाल ही में कार्तिक आर्यन ने अपनी इस फिल्म को लेकर बात की। कार्तिक का कहना है कि इस फिल्म में उन्होंने जो रोल अदा किया है, वह उनका फेवरेट है।
बोले- दिल के सबसे करीब है
'सत्यप्रेम की कथा' में कार्तिक सत्यप्रेम के रोल में नजर आए हैं, जिसे कथा (कियारा आडवाणी) से प्यार हो जाता है। यह फिल्म दोस्ती, प्यार, खुशहाली और शादी तक की यात्रा की कहानी को दर्शाती है। हाल ही में कार्तिक ने इस फिल्म में अपने किरदार को लेकर बात की। उन्होंने कहा, 'सत्यप्रेम, मेरा अब तक का सबसे पसंदीदा किरदार है और यह मेरे दिल के सबसे करीब है।'
Biggest Week 2: तारा ने बॉक्स ऑफिस पर दंगल और कश्मीर फाइल्स को पछाड़ा, बनी दूसरे हफ्ते की सबसे कमाऊ फिल्म
एक्टर ने टीम को कहा शुक्रिया
कार्तिक आर्यन ने कहा कि सत्तू को पर्दे पर अदा करने की यात्रा बेहद शानदार रही। यह एक साधारण, ईमानदार और बेहद प्यारा किरदार है। भावनात्मक रूप से समृद्ध इस किरदार को अदा करते हुए मुझे बहुत मजा आया। मैं इस फिल्म की टीम के प्रति शुक्रगुजार हूं। कार्तिक के अलावा कियारा ने भी फिल्म में काम करने का अपना अनुभव साझा किया।
Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 की सफलता पर फिल्म बनाएंगे मिशन मंगल के डायरेक्टर, कई मेकर्स भी इस दौड़ में शामिल
इस ओटीटी पर देखें
कियारा ने कहा, 'फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' के लिए मेरे दिल में स्पेशल जगह है। कथा की जटिलताओं और कमजोरियों को अपनाना और उन्हें पर्दे पर पेश करना काफी चैलेंजिग था। मगर, काफी शानदार भी रहा। अपने इस रोल के लिए मुझे जितनी तारीफ मिली और अब तक मिलना जारी है, उसकी कल्पना भी करना मेरे लिए मुश्किल था। मैं अपने निर्देशक समीर विद्वांस का शुक्रिया अदा करती हूं। बता दें कि इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।
Jaane Jaan: 'जाने जान' का पहला लुक हुआ जारी, मां की भूमिका में दर्शकों का दिल जीतने को तैयार करीना कपूर