पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्म 'गेस्ट इन लंदन' को मिला जुड़ा रिस्पॉन्स मिला है। परेश रावल, कार्तिक आर्यन और कृति खरबंदा की गेस्ट इन लंदन को करीब दो करोड़ की ओपनिंग वाली फिल्म माना जा रहा था लेकिन फिल्म को पहले दिन महज एक करोड़ 25 लाख रुपये का कलेक्शन मिला।
वहीं इस फिल्म ने दूसरे दिन एक करोड़ 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे दिन का कलेक्शन अभी सामने नहीं आया है। माना जा रहा है हांलाकि रविवार होने की वजह से फिल्म को थोड़ा फायदा पहुंच सकता है।
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अश्विन धीर के निर्देशन में बनी ये फिल्म अब तक तीन करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। बता दें कि अतिथि तुम कब जाओगे ने पहले वीकेंड में 11 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
पिछली बार अजय देवगन के साथ अतिथि के घर पर परेश रावल ने एंट्री मारी थी। इस बार कार्तिक आर्यन के साथ ये कहानी लंदन पहुंच गई है। फिल्म में अजय देवगन कैमियो करते दिख रहें हैं।