फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावत विवाद': करणी सेना ने CBFC ऑफिस का किया घेराव, कहा- 'नाम बदलना काफी नहीं, बैन लगे'

Fri, 12 Jan 2018 02:42 PM IST
भावना शर्मा, अमर उजाला
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण
विज्ञापन

हाल ही में फिल्म 'पद्मावती' का नाम बदलकर 'पद्मावत' कर दिया गया। मेकर्स ने करणी सेना के विरोध के चलते नाम बदलने का फैसला लिया। लेकिन करणी सेना इससे संतुष्ट नहीं है। शुक्रवार सुबह सेना के कार्यकर्ताओं ने मुंबई में सेंसर बोर्ड ऑफिस का घेराव किया।

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं का कहना है कि सिर्फ नाम बदलना काफी नहीं है। फिल्म पर पूरी तरह से बैन लगे। CBFC ऑफिस के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। फिलहाल किसी को कोई नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं है। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। बता दें कि यह फिल्म राजस्‍थान और मध्यप्रदेश में बैन कर दी गई है। 

पढ़ें- Bigg Boss की चालबाजी को समझ गया ये कंटेस्टेंट, फिनाले से 3 दिन पहले Winner किया घोषित
विज्ञापन


ये सारा विवाद रानी पद्मावती और अलाउद्दीन खिलजी के प्रेम प्रसंग को लेकर है। करणी सेना का आरोप है कि फिल्म में मेकर्स ने पद्मावती और अलाउद्दीन खिलजी की लव स्टोरी दिखाई है। जो कि गलत है। भंसाली इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं। 
विज्ञापन

 


वहीं सेंसर बोर्ड ने पांच बदलाव के साथ फिल्म को रिलीज करने के लिए पास कर दिया है। इसी वजह से करणी सेना के कार्यकर्ता नाराज हैं। वे फिल्म पर पूरी तरह से बैन चाहते हैं। जबकि भंसाली ने फिल्म 25 जनवरी को रिलीज करने का फैसला कर लिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें