फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना मुसलमान बने, न बने, पर वह बेगम हैं- शर्मिला

Tue, 11 Dec 2012 12:03 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
करीना और सैफ की शादी के बाद यह अफवाहें इंडस्ट्री और लोगों के बीच बनी हुई थी कि करीना अपना धर्म बदलेंगी या नहीं। एक इंटरव्यू में सैफ अली खान ने साफ कर दिया था कि करीना को अपना धर्म चुनने की स्वतंत्रता है। करीना ने भी साफ कर दिया था कि वह हिंदु धर्म को मानती रहेंगी।
विज्ञापन


शादी के बाद कुछ समारोह में करीना सिंदूर में देखी गईं। बालों पर सिंदुर लगाना एक हिंदु धर्म की पहचान है। इसके बाद यह भी साफ हो गया था कि करीना मुसलमान नहीं बनी हैँ। शादी के बाद रिलीज हुई फिल्म तलाश में करीना का नाम भी करीना कपूर ही आया।

इधर करीना की सास और सैफ की मां शर्मिला ने इस पर एक नया बयान दिया है। शर्मिला ने कहा है कि करीना मुसलमान हो न हों लेकिन वह बेगम हैं। उन्हें अपने नाम के आगे बेगम लगाना चाहिए। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि करीना सास की इस सलाह को इतनी गंभीरता से लेती हैं।
विज्ञापन

 
नवाब सुनकर खुश नहीं होते सैफः
सैफ अली खान के बारे में शर्मिला टैगोर ने कहा कि सैफ 'नवाब' कहे जाने पर असहज महसूस करते हैं। शर्मिला टैगोर ने कहा, 'लेकिन मैं कहती हूं कि आपको (सैफ से) अपनी परंपराओं को गंभीरता से लेना चाहिए। सैफ कहते हैं कि ऐसा करने पर लोग 'कहां कि रियासत' कहते हुए उनका मजाक उड़ा सकते हैं। मैं यह समझती हूं। लेकिन जब आप पटौदी जाएंगे तो वहां कई लोग आपका सम्मान करते हैं। आप जो हैं सो हैं, ऐसे में आप अपने इतिहास से पीछा नहीं छुड़ा सकते हैं। हो सकता है कि सैफ को लगता हो कि उनके पिता पटौदी के नवाब के तौर पर इतने मशहूर थे कि उनकी जगह लेना, मुश्किल हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें